How To Get Rid Of dark circles: हर कोई सबसे सुंदर और आकर्षक दिखने की ख्वाहिश करता है। इसलिए हर कोई अपनी ब्यूटी को मेंटेन करने के लिए तरह-तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, ट्रीटमेंट्स या पार्लर का सहारा लेते हैं। लेकिन ये सारे प्रोसेस महंगे होने के साथ-साथ केमिकलयुक्त भी होते हैं जिनसे आपकी त्वचा को लाभ कम हानि ज्यादा हो सकती है।
ऐसे में हर कोई अपनी त्वचा की तो खूब केयर कर लेते हैं। लेकिन इस भागदौड़ भरी लाइफ और खराब लाइफस्टाइल के चलते आपकी आंखों पर डार्क सर्कल्स हो जाते हैं जोकि आसानी से जाने का नाम भी नहीं लेते हैं। ऐसे में आज हम आपके इन जिद्दी डार्क सर्कल्स को जड़ से हटाने की कुछ आसान एक्सरसाइज लेकर आए हैं।
इन एक्सरसाइज की मदद से आपकी आंखों के डार्क सर्कल्स जड़ से हट जाते हैं और आपकी आंखे पहले से भी ज्यादा सुंदर और आकर्षक नजर आने लगती हैं, तो चलिए जानते हैं चेहरे के डार्क सर्कल हटाने की एक्सरसाइज-
- चेहरे के डार्क सर्कल हटाने के लिए एक्सरसाइज – exercise for dark circles in hindi
- चेहरे के डार्क सर्कल हटाने के लिए आप अपनी आंखों की पुतलियों को राइट से लेफ्ट और ऊपर से नीचे की ओर घुमाएं। इससे आपकी आंखों की थकान कम करने में मदद मिलती है। इससे आपके डार्क सर्कल भी कम हो जाते हैं।
- अगर आप अपनी आंखों के डार्क सर्कल्स से परेशान रहते हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप दीवार पर एक बिंदु या टारगेट बना लें। फिर आप उस पर अपना ध्यान केंद्रित करें। इस पर आप कम से कम 15 मिनट तक फोकस करें। इससे आपकी आंखों की नसों में खिंचाव आएगा जिससे आपके डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद मिलती है।
- आंखों के डार्क सर्कल्स हटाने के लिए आप त्राटक व्यायाम का भी सहारा ले सकते हैं। त्राटक व्यायाम को करने के लिए आप एक मिट्टी का दीपक जलाएं। फिर आप इस पर लगातार 5 से 10 मिनट तक ध्यान केंद्रित करें। इससे आपकी एकाग्रता बढ़ती है और आपके डार्क सर्कल की समस्या भी दूर हो जाती है।
- डार्क सर्कल्स की समस्या के लिए आप हफ्ते में एक बार अपनी आंखों के आसपास एलोवेरा जेल लगाकर मसाज करें। इसके लिए आप एलोवेरा जेल की कुछ बूंदे उंगलियों पर लें। फिर आप इसको अपनी आंखों के चारों ओर घुमाते हुए मसाज करें। इस बात का ख्याल रखें कि आपको दोनों ओर से सर्कल बनाते हुए अपनी आंखों का व्यायाम करना है। अगर आप आप चाहें तो रात को सोने से पहले भी एलोवेरा जेल से अपनी आंखों की मसाज कर सकते हैं। इससे कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देने लगता है।
- डार्क सर्कल्स के लिए आप अपनी आंखों को जूम इन जूम आउट करके भी आराम पा सकते हैं। आंखों की ऐसी एक्सरसाइज से आपकी एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इससे आपकी आंखों के मांसपेशियों की एक्सरसाइज़ होती है जिससे आपको काले घेरों से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 hr agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
3 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
5 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
6 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
9 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines