Pregnancy Tips: प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान एक महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। जैसे उनका वजन और ब्रेस्ट का साइज बढ़ जाता है, कई बार भूख नहीं लगती, तो कुछ लोगों का वजन भी बढ़ जाता है।
इन समस्याओं को देखकर कई महिलाएं घबराने लगती हैं और जाने-अनजाने कुछ लगतियां कर देती हैं, जो सेहत को नकुसान पहुंचा सकती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान हमारा शरीर हमसे कई चीजों की मांग करता है, लेकिन बहुत सी महिलाओं के लिए ये वक्तकाफी मुश्किल होता है।
नीचे हमने कुछ ऐसी गलतियां बताई हैं, जो हर महिला अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर करती है।
1. खाना स्किप करना
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि प्रेग्नेंसी में भूख ना लगना काफी आम है। हालांकि जैसे-जैसे प्रेग्नेंसी समय बढ़ता है तो अलग-अलग चीजें खाने की इच्छा बढ़ने लगती है। जिन महिलाओं को भूख नहीं लगती वे कुछ भी नहीं खातीं और खाना भी स्किप कर देती हैं, ये आदत आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है. प्रेग्नेंसी में आपको डॉक्टर की सलाह पर पोषण लेना चाहिए। ताकि बच्चे को पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में मिल सकें।
2. वजन बढ़ने से परेशान होना
ये बात भी सामान्य है कि प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ने लगता है, लेकिन इससे कई महिलाएं घबराने लगती हैं परेशान हो जाती हैं। आपको समझना होगा कि प्रेग्नेंसी में आपको भूख ज्यादा लगने लगती है, इस दौरान हार्मोन का स्तर भी लगातार बदलता रहता है। ऐसे में इसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इससे आपके और बच्चे की मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
3. मर्जी से दवाई खाने लगना
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की बॉडी में कई तरह के दर्द होने लगते हैं। मांसपेशियों में दर्द, सूजन, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समेत कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, ऐसे में कुछ महिलाएं खुद से ही दवा खाने लगती हैं, जो गलत है। अगर आपको किसी भी तरह की समस्या है तो डॉक्टर से संपर्क के बाद ही दवा लें।
4. फिजिकल एक्टिविटी न करना
हम देखते हैं कि प्रेग्नेंसी में महिलाओं के लिए फिजिकल एक्टिविटी करना मुश्किल होता है, लेकिन इस दौरान लाइट फिजिकल एक्टिविटीज बेहद जरूरी है। इससे आपकी और बच्चे की सेहत अच्छी होती है।
5. इन बातों का भी रखें ख्याल
प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. शराब, सिगरेट या कैफीन के सेवन से बचें। इसके साथ ही प्रोसेस्ड और ज्यादा मीठी चीजों का सेवन ना करें।
संबंधित खबरें
प्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
1 hr agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
3 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
5 hrs agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
7 hrs agoघाव भरने में हो रही है देरी? नजरअंदाज न करें, डायबिटीज का हो सकता है संकेत!
22 hrs agoशांति में भी कान में सुनाई देती है सीटी की आवाज? कहीं आपको टिनिटस तो नहीं!
1 day agoयूरिक एसिड बढ़ा तो शरीर के इन 5 हिस्सों में हो सकती है परेशानी
1 day agoवर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर क्या होता है? जानिए कब कमजोर हो सकती है हड्डी
1 day agoसुबह उठते ही कमर में अकड़न महसूस हो तो क्या करें? जानिए कैसे मिलेगा आराम
1 day agoटाइप-1 डायबिटीज का परमानेंट इलाज है या नहीं? जानिए साइंस क्या कहता है
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines