हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कहां-कहां इस्तेमाल होता है DNA? जानें महत्व और इससे जुड़ी जरूरी बातें

DNA Test Facts: आपने अक्सर मेडिकल वर्ल्ड में डीएनए का नाम सुना होगा। यह क्या चीज है और क्यों इसकी इतनी महत्वता है। जानिए सब कुछ इस रिपोर्ट में।

विज्ञापन

DNA Test Facts: टीवी सीरियल और फिल्मों में जब भी अस्पतालों के सीन आते हैं तो उसमें एक चीज आपने जरूर सुनी होगी ‘डीएनए टेस्ट’। डीएनए टेस्ट आपकी अनुवांशिकी और जेनेटिक संबंध का सबूत होता है, जो कि कई बीमारियों की जांच के लिए करवाया जाना जरूरी होता है। डीएनए टेस्ट कई परिस्थितियों में करवाया जाता है ताकि स्पष्टता मिले। हालांकि, आजकल डीएनए का इस्तेमाल फ्रॉड कामों के लिए भी बहुत बढ़ गया है। कुछ ऐसा ही मामला हुआ अमेरिका की इन 2 बहनों के साथ, दरअसल हुआ यूं था कि दो बहनें, जो पिछले 55 सालों से खुद को सगी बहनें मान रही थी उन्हें अचानक एक रात डीएनए टेस्ट के जरिए पता चला कि वे सगी नहीं हैं। यह बात उन दोनों के लिए काफी आश्चर्यजनक थी लेकिन यह सच था। इस पूरे केस से एक बात साफ है कि इंसानों के लिए डीएनए काफी इंपोर्टेन्ट है। आइए जानते हैं इसके बारे में सब कुछ।

ये भी पढ़ें- घर बैठे किडनी को करें डिटॉक्स! डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स

डीएनए टेस्ट क्या है?

डीएनए टेस्ट एक ऐसा मेडिकल टेस्ट है जिसमें किसी इंसान के जीन का विश्लेषण किया जाता है। ये टेस्ट कोशिकाओं से डीएनए नमूना ले कर किया जाता है, और उसके बाद लैब में इसकी जांच की जाती है।

विज्ञापन

डीएनए टेस्ट क्यू जरूरी है?

डीएनए टेस्ट कई मेडिकल स्थितियों में जरूरी हो सकता है-

1. पेरेंटल वेरिफिकेशन- ये टेस्ट आमतौर पर पैटरनिटी टेस्ट या पेरेंटेज वेरिफिकेशन के लिए किया जाता है, जिसमें मां-बाप और बच्चे के आपसी संबंध के प्रूफ की जांच होती है।

विज्ञापन

2. मेडिकल इमर्जेंसी- कुछ आनुवंशिक समस्याओं या फिर फैमिलियर बीमारियों का निदान करने के लिए भी डीएनए टेस्ट की जरूरत होती है, जैसे कि थैलेसीमिया, सिस्टिक फाइब्रोसिस आदि।

3. फोरेंसिक जांच- आपराधिक मामलों में डीएनए टेस्ट का उपयोग किया जाता है कि किसी व्यक्ति के मौजूदगी को सबूत के रूप में पेश किया जाता है।

विज्ञापन

4. फैमिली हिस्ट्री- कई लोग अपने परिवार की वंशावली या आनुवंशिक इतिहास जानने के लिए डीएनए टेस्ट कराते हैं।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

डीएनए टेस्ट क्यों जरूरी है?

डीएनए टेस्ट कानूनी मामलों में या विरासत के मामले के लिए जरूरी होता है जिससे माता-पिता के संबंध का विवाद कम होता है। इसके अलावा, जब किसी जेनेटिक्ल बीमारी का जोखिम हो तो भी उसका निदान करने के लिए टेस्ट जरूरी है।

डीएनए टेस्ट का महत्व

1.पहचान- डीएनए टेस्ट एक इंसान की पहचान में मदद करता है क्योंकि डीएनए हर व्यक्ति का अलग होता है।

विज्ञापन

2. हेल्थ प्रॉब्लम्स की भविष्यवाणी- डीएनए टेस्ट से फैमिलियर और जेनेटिक्स बीमारियों के जोखिम के बारे में जल्दी जानकारी मिलती है।

3. फोरेंसिक उपयोग- आपराधिक जांच में ये परीक्षण काफी मूल्यवान होता है, यह किसी भी व्यक्ति की मौजूदगी या निर्दोष होने का सबूत है।

विज्ञापन

किसके लिए जरूरी होता है डीएनए टेस्ट ?

  • बच्चों और माता-पिता के बीच के संबंध स्थापित करने के लिए जरूरी।
  • कानूनी मामलों में अपराधी या संदिग्ध की पुष्टि के लिए महत्वपूर्ण।

इसके अलावा, जानवरों का भी DNA टेस्ट होता है। इसमें जानवरों के गाल और खून का नमूना लिया जाता है। डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट्स 3 से 8 हफ्तों के बीच आ जाती हैं।

ये भी पढ़ें- केले खाने से बढ़ता है बीमारियों का खतरा! एक्सपर्ट से जानें सर्दी-खांसी से क्या है संबंध

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola