हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Digital Dementia: आप भी भूल रहे हैं छोटी-छोटी बातें? तो हो गया है डिजिटल डिमेंशिया! जानें लक्षण, कारण और बचने के उपाय

Digital Dementia: छोटी-छोटी चीजें भूल रहे हैं या नींद पूरी नहीं हो रही है तो आपको हो डिजिटल डिमेंशिया हो सकता है। आइए इसके लक्षण, कारण और बचने के उपाय जान लेते हैं।

विज्ञापन

Digital Dementia Symptoms: आजकल के इस डिजिटल दौर में ज्यादातर लोगों की दिन की शुरुआत मोबाइल के साथ होती है। हर समय नोटिफिकेशन चेक करने से लेकर व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम को स्क्रॉल करना आदत में शुमार हो गया है। बड़े-बूढ़ों से लेकर बच्चे भी अपना समय स्क्रीन पर बिताने लगे हैं। हालांकि इस तरह की आदत से तनाव, डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ये ही नहीं ज्यादा समय तक स्क्रीन देखने से डिजिटल डिमेंशिया का खतरा काफी हद तक बढ़ने लगा है, जिसके कारण आप दिमागी रूप से कमजोर हो सकते हैं। आइए डिजिटल डिमेंशिया क्या है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है? जानते हैं।

क्या होता है डिजिटल डिमेंशिया?

लगातार मोबाइल, लैपटॉप या किसी डिजिटल उपकरण का इस्तेमाल करने से डिजिटल डिमेंशिया की बीमारी हो सकती है। इस बीमारी के कारण दिमाग की क्षमता कम होने लगती है। दरअसल बहुत ज्यादा स्क्रीन देखने से आंखों पर दबाव पड़ता है जिससे याददाश्त, एकाग्रता और सीखने की क्षमता में गिरावट आने लगती है। इसकी वजह से नींद न आने की समस्या हो सकती है।

डिजिटल डिमेंशिया के लक्षण

  • याददाश्त में कमी
  • एकाग्रता और सीखने की क्षमता में गिरावट
  • भूलने की बीमारी
  • फोकस करने में परेशानी
  • चीजों का गलत तरीके से करना
  • एक समय में कई सारे काम करना
  • बातों को याद न रख पाना

ये भी पढ़ें- Breast Cancer: टीनएजर्स में ब्रेस्ट कैंसर होने पर दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते हो जाएं सतर्क

विज्ञापन

डिजिटल डिमेंशिया से बचाव के तरीके

  • डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल कम करने से इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है।
  • रात के समय मोबाइल, लैपटॉप या टीवी नहीं देखना बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
  • पर्याप्त नींद लेना और सोने का समय निर्धारित करना बेहद जरूरी है।
  • तनाव दूर करने के लिए योग या ध्यान का अभ्यास करना।
  • रोजाना एक्सरसाइज करने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं।
  • सुबह की सैर करने से लेकर खेलकूद जैसी एक्टिविटी में शामिल होना।

ये भी पढ़ें- Digital Detox से होगा Mental Health में सुधार

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola