Diabetes Effects on body: शुगर की बीमारी एक बेहद ही गंभीर बीमारी है, जो किसी को एक बार हो जाए, तो उसे अपने साथ कई सावधानियां भी बरतनी पड़ती है। खाने पीने से लेकर कई बातों का ख्याल रखना पड़ता है। बड़े क्या अब तो बच्चे भी इस बीमारी का शिकार आसानी से हो रहे है। क्योंकि आजकल की जो लाइफस्टाइल चल रही है, वो हमें कई बीमारियों का शिकार बना रही है। हर साल डायबिटीज के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन डायबिटीज (Diabetes) होने पर इसका असर हमारे अंगों पर भी होता है।
इन अंगों पर होता है असर
किडनी (Kidney)
जब शरीर में ब्लड शुगर लेवल हाई हो जाता है, तो हमारी किडनी पर बुरा असर होता है। इसमें किडनी की आर्टरी डैमेज हो जाती है, जिसके कारण किडनी फेलियर (Kidney Failure) का जोखिम बढ़ता है।
आंख (Eyes)
डायबिटीज की बीमारी में अक्सर आंखों की समस्या देखी जाती है। किसी को अगर लंबे समय से शुगर है, तो आई विजन धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है। इसलिए आंखों की देखभाल के लिए डॉक्टर से सलाह करते रहना चाहिए।
दिल (Heart)
इस बीमारी में मरीजों को दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। डायबिटीज के मरीजों को हार्ट अटैक का खतरा रहता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल लेवल के साथ-साथ ब्लड शुगर का भी ध्यान रखना चाहिए।
ये भी पढ़ें- चाय पराठा क्या आपकी भी फेवरेट लिस्ट में शामिल?
कैसे करें देखभाल
वजन मेंटेन करें
डायबिटीज को कंट्रोल रखने के लिए सबसे पहले अपने वजन पर ध्यान दें। अक्सर मोटापा भी शुगर की बीमारी का खतरा बढ़ा देता है। इसलिए डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज रोजाना करें।
डाइट में बदलाव
डाइट में हमेशा फाइबर से भरपूर आहार खाने चाहिए। ज्यादा से ज्यादा फ्रेश फल और हरी सब्जियां खाने में इस्तेमाल करें। सफेद चावल और चीनी का कम से कम यूज करें। गेहूं की जगह आप मल्टीग्रेन आटा यूज करें।
तनाव न लें
टेंशन और तनाव अगर लगातार किसी को रहता है, तो इससे ब्लड शुगर बढ़ता है और कोर्टिसोल के हार्मोन बढ़ने लगते हैं। ये सब डायबिटीज का इशारा करने लगते हैं। इसलिए बिलकुल भी तनाव न लें।
एक्सरसाइज करें
रोजाना एक्सरसाइज या कोई फिजिकल एक्टिविटी करने से काफी हद तक आप अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल कर सकते हैं। एक्सरसाइज दिल के लिए फायदेमंद होता है। डेली 35 MIN वॉक या एक्सरसाइज जरूर करें।
जांच करवाएं
अपने ब्लड शुगर की जांच रोजाना करनी चाहिए। आप अगर घर पर न कर पाएं, तो अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर जांच करवा सकते हैं।
Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
3 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
5 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
8 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
9 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
12 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines