Diabetes In Young Generation: मधुमेह की बीमारी एक ऐसी लाइलाज बीमारी है, जो लोगों को धीरे-धीरे अपना शिकार बनाती है। इसके मामले दुनियाभर में पाए जाते हैं, वहीं, भारत को तो डायबिटीज कैपिटल भी माना जाता है। एक समय ऐसा था, जब शुगर की बीमारी एक उम्र के बाद खासतौर पर 50 के बाद लोगों को प्रभावित करती थी, लेकिन अब यह बीमारी छोटे बच्चों से लेकर युवाओं को भी होने लगी है। आइए जानते हैं डॉक्टर से, इसका कारण।
डॉक्टर एनके सिंह, जो कि झारखंड के मशहूर मधुमेह और हार्ट स्पेशलिस्ट हैं, ने न्यूज 24 से बातचीत में बताया कि युवा क्यों हो रहे हैं डायबिटीज का शिकार।
ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी! जानें फायदे
इसके कुछ प्रमुख कारण इस प्रकार हैं:
एयर पॉल्यूशन– डॉक्टर के अनुसार, 20 से 25 साल के युवाओं में डायबिटीज का एक कारण प्रदूषण है। हवा में मौजूद पॉल्यूटेंट्स युवाओं के शरीर के अंदर प्रवेश करते हैं, जिस कारण इनको डायबिटीज होती है। हवा में इंसेक्टिसाइड्स और पेस्टिसाइड्स होते हैं, जो शुगर की बीमारी का कारण बनते हैं। ये सभी तत्व खाने के जरिए ही शरीर में पहुंचते हैं।
पैकेट फूड्स और प्लास्टिक- एक्सपर्ट बताते हैं कि बच्चे, जब छोटी उम्र में होते हैं, तो पैकेट वाली चीजें ज्यादा खाते हैं, जैसे – कुरकुरे और चिप्स। यह भी एक कारण है, युवाओं या कम उम्र में डायबिटीज होने का। साथ ही, प्लास्टिक की बोतलों में पानी पीने से भी युवाओं को तेजी से डायबिटीज हो रहा है।
रिफाइंड तेल- खाना पकाने का यह तेल भी सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। रिफाइंड तेल न सिर्फ डायबिटीज बल्कि कोलेस्ट्रॉल लेवल और हार्ट की बीमारियों को भी बढ़ाता है। इस तेल को अगर रियूज किया जाए, यानी एक बार इसमें खाना पकने के बाद दोबारा उस तेल में खाना पकाकर खाने से यह तेल और भी हानिकारक हो जाता है। ऐसा करने से तेल में हानिकारक कंपाउंड्स बनने लगते हैं, जो डायबिटीज का कारण होते हैं।
कैसे रखें खुद को सुरक्षित?
- संतुलित आहार खाएं।
- शारीरिक गतिविधियां करते रहें।
- पानी पिएं।
- तनाव कम करें।
- वजन को नियंत्रित रखें।
- शरीर में विटामिन-डी और मिनरल्स की कमी से भी शुगर हो सकती है।
ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी की 5 बड़ी वजहें, इन सुपरफूड्स से करें भरपाई
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
2 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
18 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
22 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
22 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
1 day agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines