डायबिटीज के शिकार कहीं आप तो नहीं? ये हैं 5 संकेत, नई रिसर्च में खुलासा-देश में 2 करोड़ मरीज

Diabetes Symptoms: डायबिटीज की बीमारी लोगों में काफी आम होती जा रही है। हालांकि, पहले ये सिर्फ बुजुर्गों में होने वाली बीमारी थी, मगर अब कम उम्र में भी लोगों को प्रभावित करने लगी है। द लांसेट की लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है, उसमें बताया गया है कि भारत के करीब 2 करोड़ लोगों को शुगर की बीमारी है।

SOURCE- NEWS 24

Diabetes Symptoms: शुगर की बीमारी दुनियाभर में लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। इस बीमारी को गंभीर माना जा सकता है क्योंकि इसमें मरीजों को लक्षण समझ नहीं आते हैं और न ही डायबिटीज का कोई पक्का इलाज है। इसे दवाओं और घरेलू नुस्खों की मदद से शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है। हाल ही में डायबिटीज पर हुई एक स्टडी में पाया गया है कि भारत में डायबिटीज के तकरीबन 2 करोड़ मरीज है। ऐसे में इस बीमारी को साइलेंट किलर माना जाता है क्योंकि आप सही समय पर इसके संकेतों को समझ नहीं पाते हैं।

विज्ञापन

क्या कहती है नई रिसर्च?

द लांसेट की रिपोर्ट में पाया गया है कि भारत में डायबिटीज के जितने मरीज हैं, उनमें से लगभग 40% को पता ही नहीं होता कि वे उन्हें ये बीमारी है। इस आंकड़ें साफ होता हैं कि भारत में डायबिटीज की बीमारी को लेकर जागरूकता कम है और साथ ही समय पर स्क्रीनिंग और टेस्टिंग की सुविधा भी लोगों के पास मौजूद नहीं है।

विज्ञापन

डायबिटीज कैसी बीमारी है?

डायबिटीज एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है। इसमें मरीज के शरीर का शुगर लेवल कम और ज्यादा होता रहता है। इसमें इंसुलिन हार्मोन सही तरीके से काम नहीं करता है, जिस कारण ब्लड शुगर लेवल बढ़ता या घटता है। ऐसे में अगर डायबिटीज का इलाज सही समय पर नहीं किया गया तो किडनी, हार्ट और लिवर भी कमजोर हो सकता है।

विज्ञापन

डायबिटीज के 5 संकेत क्या हैं?

बार-बार पेशाब आना- शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने से किडनी उसे फिल्टर नहीं कर पाती। ऐसे में बार-बार मरीज को पेशाब आता है।

अत्यधिक प्यास लगना- बार-बार पेशाब करने से बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है और बार-बार पेशाब करने से भी शरीर का इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस हो जाता है। इसलिए, ज्यादा प्यास लगती है।

विज्ञापन

भूख लगना- शरीर की सेल्स ग्लूकोज को ठीक से उपयोग नहीं कर पाती है, जिससे बॉडी में एनर्जी की कमी होती है और बार-बार भूख लगती है।

थकान और कमजोरी- शुगर बढ़ने से शरीर को सही तरीके से ऊर्जा नहीं मिलती है, जिससे व्यक्ति को लगातार थकान महसूस होती है।

विज्ञापन

घाव या चोट का जल्दी न भरना- डायबिटीज में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे घाव जल्दी नहीं भरते और इंफेक्शन बढ़ जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ