Diabetes Control: डायबिटीज आज के वक्त में एक बड़ी समस्या बन गई है, कई लोग इस बीमारी से परेशान हैं, सर्दियों के मौसम में भी डायबिटीज के मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, डायबिटीज के मरीजों को शुगर लेवल कंट्रोल रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को मीठा बिल्कुल मना होता है, जिससे अक्सर लोग चाय भी नहीं पी पाते हैं, लेकिन हम आपको कुछ ऐसी चाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होती हैं, जिनसे आप अपना शुगर लेवल भी कंट्रोल रख सकते हैं।
दालचीनी वाली चाय
आप सोच रहे होंगे की दालचीनी की चाय भी बनती है, लेकिन आपको बता दें कि दालचीनी का इस्तेमाल चाय बनाने में भी किया जाता है, जो सेहत लिए बहुत फायदेमंद होती है, दालचीना में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं, जो मरीज की डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करती है।
और पढ़िए – Winter Vegetable: इस सब्जी को सलाद में शामिल करिए, सर्दियों में सेहत भी बनेगी, कमजोरी दूर होगी
गुड़हल की चाय
गुड़हल की चाय के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन गुड़हल की चाय डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद रहती है, गुड़हल की चाय में पॉलीफेनॉल पाया जाता है, जिससे शरीर की सूजन कम होती है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को गुड़हल की चाय पीने की सलाह दी जाती है।
कैमोमाइल चाय
कैमोमाइल चाय भी सेहत के लिए फायदेमंद होती है, इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, इस चाय को कैमोमाइल नाम के फूल से बनाया जाता है, जो बाजार में आसानी से मिल जाता है, यह चाय भी इंसुलिन कंट्रोल करती है, इसलिए डायबिटीज के मरीज इस चाय को पी सकते हैं।
ब्लैक टी
ब्लैक टी का चलन अब बढ़ गया है, क्योंकि दूध वाली चाय की तुलना में ब्लैक टी ज्यादा फायदेमंद होती है, इससे वजन भी कंट्रोल रहता है, जबकि ब्लैक टी डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मददगार होती है। ब्लैक टी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, इसलिए जिन लोगों को डायबिटीज की परेशानी होती है, उन्हें ब्लैक टी लेने की सलाह दी जाती है।
और पढ़िए – Winter Vegetable: इस सब्जी को सलाद में शामिल करिए, सर्दियों में सेहत भी बनेगी, कमजोरी दूर होगी
ग्रीन टी
ब्लैक टी की तरह ग्रीन टी भी डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छा ऑप्शन होती है, ग्रीन टी में में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शुगर को कंट्रोल करने के साथ-साथ शरीर में होने वाली सूजन को भी कम करने में मदद करता है, इसलिए जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है, वह ग्रीन टी का इस्तेमाल भी करते हैं।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
7 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
10 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
10 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
11 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
13 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
16 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines