High Blood Sugar In Morning: कोई अगर डायबिटीज से पीड़ित है तो उसके लिए कई चीजों को मैनेज करना बहुत मुश्किल होता है। इसमें सबसे पहले अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल करना जरूरी होता है, क्योंकि इसके बढ़ने से शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं। आपको काफी थकान भी महसूस होती है और शरीर बिल्कुल एक्टिव नहीं रहता है। दरअसल, ब्लड शुगर सुबह ही क्यों बढ़ता है? आपको बता दें, इसके कई कारण हो सकते हैं। सुबह के समय जिनका शुगर लेवल हाई रहता है, उसके पीछे का कारण डाइट और लाइफस्टाइल को भी जिम्मेदार माना जाता है।
सुबह सवेरे शुगर क्यों बढ़ता है?
डायबिटीज मरीजों में सुबह के समय शुगर बढ़ने का मुख्य कारण हार्मोन में बदलाव होता है। रात को सोते समय हार्मोन को कंट्रोल करने के लिए शरीर में ज्यादा मात्रा में इंसुलिन का प्रोडक्शन होता है, जिसके कारण सुबह के समय ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। इसके अलावा ज्यादा तनाव पैदा होने की वजह से स्ट्रेस भी बढ़ाने वाला हार्मोन कोर्टिसोल ज्यादा होता है। ऐसी कंडीशन में सुबह ब्लड शुगर बढ़ा रहता है। कई बार टाइम पर डायबिटीज की मेडिसिन न लेने से भी ब्लड शुगर हाई रहता है। इसके अलावा कई दूसरी वजह भी होती हैं। आइए कैसे बचाव करें, जानिए।
एक्सरसाइज
जो लोग बिल्कुल फिजिकली एक्टिव नहीं होते हैं, सुबह उनका भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। वहीं, जो लोग रोजाना एक्सरसाइज करते हैं, उनका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसलिए वॉक, रनिंग, जॉगिंग या कार्डियो एक्सरसाइज जरूर करें।
देर रात खाना
जिन लोगों को देर रात तक खाना खाने या फिर रात में उठकर खाते हैं, उनका ब्लड शुगर लेवल सुबह हाई होता है। वहीं, जिन्हें रात में देर तक जागने की हैबिट होती है, तो उन्हें देर से खाने की भी आदत हो जाती है। ऐसे लोगों का भी ब्लड शुगर लेवल सुबह बढ़ने का खतरा रहता है। इसलिए टाइम से खाना खाएं।
खाने और सोने का अंतर
कई लोगों को खाने के तुरंत बाद सोने की आदत होती है, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है। खाने और सोने के बीच कम से कम 2 से लेकर 3 घंटे का अंतर जरूर होना चाहिए।
वजन कंट्रोल करें
सुबह के समय ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखना है तो वजन कंट्रोल करने के लिए हार्मोन का सही बैलेंस जरूरी है। इससे ब्लड ग्लूकोज का लेवल भी कंट्रोल में रहता है। हार्मोन के बिगड़ने से शुगर, ब्लड प्रेशर और स्ट्रेस लेवल बढ़ता है।
डायबिटीज मरीजों अपने शुगर को ऐसे कंट्रोल करें-
रोजाना व्यायाम करें
व्यायाम शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। डेली कम से कम 30 मिनट तक मोटापा घटाने और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए व्यायाम करें।
सही आहार
मीठे, जंक फूड, प्रोसेस्ड खाने, ऑयली और मसालेदार खाने से बचें। अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, अनाज, और प्रोटीन शामिल करें।
नियमित रूप से शुगर चेक करें
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए नियमित रूप से शुगर लेवल चेक करते रहें।
डिप्रेशन की जांच
डायबिटीज में डिप्रेशन का तालमेल हो सकता है। अगर आपको ऐसा लगता है, तो डॉक्टर से सलाह लें।
दवा
अपनी मेडिसिन का समय-समय पर लेते रहें और डायबिटीज कंट्रोल में नियमित देखभाल करें।
तनाव को कम करें
तनाव और चिंता शुगर को बढ़ा सकते हैं। योग, मेडिटेशन करके तनाव को कम करें।
भरपूर नींद
अच्छी नींद लेना भी शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
सही तरीके से जांच
शुगर लेवल को मापने के लिए सही और अच्छे उपकरण का इस्तेमाल करें। हर व्यक्ति की डायबिटीज की स्थिति अलग हो सकती है, इसलिए सही उपायों के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श जरूरी है।
ये भी पढ़ें- पोस्टमार्टम से कैसे पता चलती है मौत की सच्चाई?
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
14 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
17 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
17 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
20 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
21 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines