सुबह-सुबह क्यों बढ़ता है शुगर लेवल? ऐसे करें कंट्रोल

High Blood Sugar In Morning: डायबिटीज पेशेंट अक्सर सुबह ब्लड शुगर के हाई होने से काफी परेशान रहते हैं। ये सब खान-पान और कुछ गलत आदतों के कारण बढ़ती हैं। आखिर क्या है सुबह के समय शुगर बढ़ने की वजह और कैसे करें बचाव, जानिए।

high blood sugar

हाई ब्लड शुगर Image Credit: Freepik

विज्ञापन

सुबह सवेरे शुगर क्यों बढ़ता है?

डायबिटीज मरीजों में सुबह के समय शुगर बढ़ने का मुख्य कारण हार्मोन में बदलाव होता है। रात को सोते समय हार्मोन को कंट्रोल करने के लिए शरीर में ज्यादा मात्रा में इंसुलिन का प्रोडक्शन होता है, जिसके कारण सुबह के समय ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। इसके अलावा ज्यादा तनाव पैदा होने की वजह से स्ट्रेस भी बढ़ाने वाला हार्मोन कोर्टिसोल ज्यादा होता है। ऐसी कंडीशन में सुबह ब्लड शुगर बढ़ा रहता है। कई बार टाइम पर डायबिटीज की मेडिसिन न लेने से भी ब्लड शुगर हाई रहता है। इसके अलावा कई दूसरी वजह भी होती हैं। आइए कैसे बचाव करें, जानिए।

विज्ञापन

एक्‍सरसाइज

जो लोग बिल्कुल फिजिकली एक्टिव नहीं होते हैं, सुबह उनका भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। वहीं, जो लोग  रोजाना एक्सरसाइज करते हैं, उनका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसलिए वॉक, रनिंग, जॉगिंग या कार्डियो एक्सरसाइज जरूर करें।

देर रात खाना  

जिन लोगों को देर रात तक खाना खाने या फिर रात में उठकर खाते हैं, उनका ब्लड शुगर लेवल सुबह हाई होता है। वहीं, जिन्हें रात में देर तक जागने की हैबिट होती है,  तो उन्हें देर से खाने की भी आदत हो जाती है। ऐसे लोगों का भी ब्लड शुगर लेवल सुबह बढ़ने का खतरा रहता है। इसलिए टाइम से खाना खाएं।

विज्ञापन

खाने और सोने का अंतर

कई लोगों को खाने के तुरंत बाद सोने की आदत होती है, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है। खाने और सोने के बीच कम से कम 2 से लेकर 3 घंटे का अंतर जरूर होना चाहिए।

विज्ञापन

वजन कंट्रोल करें

सुबह के समय ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखना है तो वजन कंट्रोल करने के लिए हार्मोन का सही बैलेंस जरूरी है। इससे ब्‍लड ग्‍लूकोज का लेवल भी कंट्रोल में रहता है। हार्मोन के बिगड़ने से शुगर, ब्लड प्रेशर और स्ट्रेस लेवल बढ़ता है।

डायबिटीज मरीजों अपने शुगर को ऐसे कंट्रोल करें- 

रोजाना व्यायाम करें

विज्ञापन

व्यायाम शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। डेली कम से कम 30 मिनट तक मोटापा घटाने और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए व्यायाम करें।

सही आहार

विज्ञापन

मीठे, जंक फूड, प्रोसेस्ड खाने, ऑयली और मसालेदार खाने से बचें। अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, अनाज, और प्रोटीन शामिल करें।

नियमित रूप से शुगर चेक करें

विज्ञापन

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए नियमित रूप से शुगर लेवल चेक करते रहें।

डिप्रेशन की जांच

विज्ञापन

डायबिटीज में डिप्रेशन का तालमेल हो सकता है। अगर आपको ऐसा लगता है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

दवा 

विज्ञापन

अपनी मेडिसिन का समय-समय पर लेते रहें और डायबिटीज कंट्रोल में नियमित देखभाल करें।

तनाव को कम करें

विज्ञापन

तनाव और चिंता शुगर को बढ़ा सकते हैं। योग, मेडिटेशन करके तनाव को कम करें।

भरपूर नींद

विज्ञापन

अच्छी नींद लेना भी शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

सही तरीके से जांच 

विज्ञापन

शुगर लेवल को मापने के लिए सही और अच्छे उपकरण का इस्तेमाल करें। हर व्यक्ति की डायबिटीज की स्थिति अलग हो सकती है, इसलिए सही उपायों के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श जरूरी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ