Diabetes Symptoms: डायबिटीज के कुछ लक्षण ऐसे हैं जो यह बताते हैं कि आपको डायबिटीज हो गई है, वहीं एक ऐसा लक्षण भी है जो डायबिटीज का चेतावनी संकेत हो और डायबिटीज होने से पहले शरीर पर दिखने लगता है. इसी बारे में बताते हुए आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर करके बताया है कि डायबिटीज होने का पहला संकेत (Early Sign Of Diabetes) क्या है. एक्सपर्टे कहते हैं कि इस संकेत को नजरअंदाज करने की भूल नहीं करनी चाहिए. इस तरह आप भी समय रहते डायबिटीज के खतरे को पहचान सकते हैं.

डायबिटीज का सबसे बड़ा लक्षण क्या है

डॉ. सलीम जैदी बताते हैं कि एक ऐसा लक्षण है जिसे व्यक्ति आम समझकर नजरअंदाज कर देता है और आगे चलकर पता चलता है कि व्यक्ति को लंबे समय से डायबिटीज हो चुकी थी. यह लक्षण है गर्दन का कालापन. बहुत से लोगों को लगता है कि गर्दन मैल की वजह से या टैनिंग से काली नजर आ रही है जबकि गर्दन काली हो और क्रीम या घरेलू नुस्खे आजमाने से भी साफ ना हो तो यह डायबिटीज का लक्षण हो सकता है.

---विज्ञापन---

यहां जानिए डायबिटीज होने पर शरीर पर और कौन-कौन से लक्षण नजर आते हैं -

---विज्ञापन---

बार-बार पेशाब आना

अगर आपको रात में 2 से 3 बार पेशाब करने के लिए उठना पड़ता है तो यह डायबिटीज का लक्षण हो सकता है. खून में शुगर ज्यादा होती है तो किडनी उसे शरीर से बाहर करने की कोशिश करती है जिसके कारण वह शुगर के साथ-साथ पानी को भी खींच लेती है और इसीलिए पेशाब ज्यादा आता है.

प्यास लगना

ज्यादा प्यास लगना भी डायबिटीज का लक्षण है. ज्यादा पेशाब करने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है और इसी वजह से व्यक्ति को बार-बार प्यास लगती है. व्यक्ति को ऐसा लगने लगता है कि वह चाहे कितना ही पानी पी ले लेकिन फिर भी प्यास बनी रहती है और गला सूखा हुआ महसूस होता है.

लगातार वजन का कम होना

डायबिटीज में व्यक्ति चाहे कितना ही खा ले लेकिन उसका वजन कम (Weight Loss) होने लगता है. लगातार बिना किसी वजह के वजन का कम होना डायबिटीज का लक्षण होता है. एनर्जी के लिए सेल्स में शुगर कम होती है इसीलिए शरीर मसल्स और फैट को बर्न करना शुरू कर देता है जिससे तेजी से वजन कम होने लगता है.

हर समय थकान महसूस होना

यह नींद की कमी या ज्यादा काम करने वाली थकान नहीं होती है बल्कि यह एक भारी और गहरी थकान होती है और ऐसा लगता है जैसे शरीर की बैटरी खत्म हो गई है.

नजर कमजोर होना

अचानक से चश्मे का नंबर बढ़ जाना या नजर का कमजोर होना शुरू हो जाना डायबिटीज का लक्षण (Diabetes Ke Lakshan) होता है. शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर आंखों के लेंस में सूजन आ जाती है और उसकी शेप बदलने लगती है जिसके कारण नजर धुंधली लगने लगती है. ऐसे में अगर आपकी नजर कमजोर होने लगी है या धुंधला दिखने लगा है तो अपना ब्लड शुगर टेस्ट जरूर करवाइए.

चोट का ना भरना

अगर आपकी चोट या खरोंच लंबे समय तक ठीक नहीं हो रही है, भर नहीं रही है या आपको स्किन इंफेक्शंस, फंगल इंफेक्शन या यूरिन इंफेक्शन होने लगा है तो यह हाई ब्लड शुगर का साइन (High Blood Sugar Sign) हो सकता है. हाई शुगर वाइट ब्लड सेल्स को कम करती है जिससे इंफेक्शंस से लड़ने वाली सेल्स कमजोर होने लगती हैं और इस तरह के इंफेक्शंस बार-बार होने लगते हैं और जल्दी ठीक नहीं होते हैं.

शरीर पर डार्क पैचेस दिखना

इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण गर्दन पर, बगलों पर या फिर जांघों पर त्वचा काली और वेलवेटी होने लगती है. यह पैचेस मखमल जैसे काले होते हैं. यह सिग्नल डायबिटीज होने से सालों पहले दिख सकते हैं इसीलिए इस लक्षण को पहचान लिया जाए तो डायबिटीज से बचा जा सकता है.

हाथ-पैरों की नसें कमजोर होना

डायबिटीज की वजह से नसें कमजोर होने लगती हैं जिसके कारण हाथ-पैरों में झनझनाहट होने लगती है. इसे इग्नोर किया जाए तो नर्व्स परमानेंट डैमेज भी हो सकती हैं.

अगर यहां दिए लक्षणों में से एक लक्षण भी आपको या आपके परिवार में किसी को नजर आ रहा है तो इस लक्षण को इग्नोर ना करें और आज ही डायबिटीज का टेस्ट करवाएं.

यह भी पढ़ें – टाइट पेटीकोट पहनने से भी हो सकता है कैंसर! जानिए क्या है साड़ी कैंसर और इसके लक्षण

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.