हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पुरुषों को ज्यादा होता है इन 3 बीमारियों का रिस्क, नई स्टडी में हुआ खुलासा

Diabetes And High BP Causes: क्या आप जानते हैं महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को बीपी, शुगर और दिल की बीमारियों का रिस्क होता है? हाल ही में हुई एक स्टडी में पाया गया है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से और कैसे बीमारियों से बचाव होगा।

विज्ञापन

Diabetes And High BP Causes: कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं जिनका खतरा पुरुषों को महिलाओं की तुलना में अधिक होता है। खराब लाइफस्टाइल, हार्मोनल इंबैलेंस और समय पर जांच करवाने में लापरवाही जैसे कारणों से पुरुषों को कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। एक ग्लोबल स्टडी में पाया गया है कि डायबिटीज, हाई बीपी और दिल की बीमारी पुरुषों में ज्यादा होते हैं। इतना ही नहीं HIV भी पुरुषों में ज्यादा होती है। इसका कारण असुरक्षित संबंध बनाना, जो पुरुष ज्यादा करते हैं। ऐसी बीमारियों के लक्षण हल्के होते हैं इसलिए पहचान भी देरी से होती है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

पुरुष क्यों खतरे में?

India Today की रिपोर्ट के मुताबिक, रिसर्च में पाया गया है कि 86% देशों में महिलाओं से ज्यादा पुरुष सिगरेट पीते हैं। सिगरेट हार्ट अटैक और डायबिटीज के रिस्क को बढ़ाती है। पुरुषों में शराब पीने की आदत भी ज्यादा है, जो एक और कारण है बीमारियों का। पुरुष को एड्स जल्दी होता है क्योंकि रिसर्च के मुताबिक, पुरुष प्रोटेक्शन के बिना संबंध बनाते हैं।

ये भी पढ़ें- देश के युवाओं में बढ़ रहे सिर और गले के कैंसर के मामले, जानें लक्षण और बचाव

विज्ञापन

पुरुष जल्दी डॉक्टर के पास जाकर मेडिकल टेस्ट भी नहीं करवाते हैं। महिलाओं में मोटापे की समस्या ज्यादा पाई जाती है लेकिन वे समय से अपना इलाज करवा लेती है।

कौन सी बीमारियों का रिस्क ज्यादा?

हाई बीपी- इसे साइलेंट किलर माना जाता है। जी हां, पुरुषों में हाई बीपी की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है लेकिन उन्हें इसे समझने में देरी होती है, जिस कारण बीमारी कई बार गंभीर और जानलेवा हो जाती है।

विज्ञापन

डायबिटीज- टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क पुरुषों में अधिक होता है, खासकर जब उनकी लाइफस्टाइल में शारीरिक गतिविधि कम हो और पेट के आसपास ज्यादा फैट जमा हो। हालांकि, डायबिटीज से मौत नहीं होती लेकिन इससे अन्य जानलेवा बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है।

HIV/ एड्स- रिसर्च में शामिल देशों के पुरुषों में एड्स भी बहुत ज्यादा कॉमन पाया गया है। इसके बढ़ने की वजह टेस्ट न करवाना या इलाज से बचना भी है। इसके अलावा, असुरक्षित संबंध बनाना इसकी वजह है।

विज्ञापन

कैसे करें सेहत की सुरक्षा?

  • पुरुषों को साल में एकबार फुल बॉडी चेकअप करवाना चाहिए।
  • स्मोकिंग और शराब पीने से पूरी तरह परहेज करें।
  • बैलेंस डाइट और व्यायाम जरूर करें।

ये भी पढ़ें- मुंह से लगातार बदबू आना किस बीमारी का संकेत? जानिए 7 कारण और घरेलू उपाय

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola