Diabetes Diet: डायबिटीज इन दिनों एक आम बीमारी बन चुकी है। हर उम्र के लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। यह एक ऐसी बीमारी है जिसे जड़ से खत्म तो नहीं किया जा सकता, लेकिन इसे कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को अपने खान पान का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। डॉक्टर्स की भी यही सलाह होती है कि डायबिटीज के मरीज अपने खान-पान का ध्यान रख इसे कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि, कई लोगों को ये नहीं पता होता कि डायबिटीज में कौन से फूड्स का सेवन करना चाहिए और कौन से फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए।
डायबिटीज के मरीजों को उन फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा हो। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके सेवन से आप ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। यहां जानें वो कौन कौन से फूड्स हैं।
इन फूड्स के सेवन से कंट्रोल करें डायबिटीज – Foods to control Diabetes
अंडे
अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। इसके साथ ही इसके सेवन से भूख भी कम लगती है जिससे वजन घटाने में आपको मदद मिल सकती है।
शकरकंद
शकरकंद डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से भी ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है। बता दें कि एक मीडियम साइज शकरकंद में 4 ग्राम फाइबर होता है। इसके साथ ही ये विटामिन सी का भी बेहतरीन सोर्स माना जाता है।
पालक
पालक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह पॉलीफेनॉल और विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से डायबिटीज का खतरा कम रहता है। अगर आप डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं तो पालक को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।
एवोकॉडो
एवोकॉडो का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर इंसुलिन स्पाइक्स को भी कम करता है। वहीं इसमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में इसका अधिक मात्रा में सेवन ना करें।
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
1 hr agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
3 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
17 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
19 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
20 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
21 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines