Diabetes Control Home Remedies: बदलती जीवनशैली के साथ-साथ हमारे रहन सहन से लेकर खान-पान में काफी बदलाव हो गया है। ऐसे में तरह-तरह की बीमारियां लोगों को उम्र से पहले अपनी चपेट में ले रही है। इनमें से एक बीमारी शुगर लेवल के अधिक बढ़ने से आम है। अगर एक बार कोई व्यक्ति डायबिटीज की चपेट में आ जाता है तो उसके लिए इससे छुटकारा पाना तो बहुत मुश्किल है लेकिन हां इसे कंट्रोल में करना नामुमकिन नहीं है। आज हम आपको एक ऐसा रामबाण उपाय बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप डायबिटीज को कंट्रोल में कर सकते हैं।
ये एक चीज डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए है रामबाण
मेथी के दाने (Methi Benefits) हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। मेथी की पत्तियां और इसके दाने में भी कई फायदे छिपे हैं। मेथी दाने के रोजाना सेवन से कई फायदा देताहै। डायबिटीज (Diabetes Control) मरीजों के लिए मेथी दाना औषधि से कम नहीं है। एक चम्मच मेथी कई बड़े कमाल कर सकता है। मेथी दाना शुगर से लेकर कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल कर सकता है और काफी असरदार भी होता है।
मेथी से करें डायबिटीज कंट्रोल
मेथी के दाने में सॉल्यूबल फाइबर बहुत काफी मात्रा में पाया जाता है। मेथी शरीर में पहुंचने के बाद सॉल्यूबल फाइबर कार्बोहाइड्रेट के अब्जॉर्वशन को धीमा करता है। जब हम रोटी, चावल या कार्बोहाइड्रेट खाते हैं तो मेथी दाना शरीर के अंदर उनके अवशोषण की प्रक्रिया को कम करता है।
पाचन के दौरान आपके रक्त के अंदर ग्लूकोज की मात्रा धीरे-धीरे मिलती है और शुगर की मात्रा कंट्रोल रहती है। मेथी दाना में अमीनो एसिड्स पाया जाता है, जो बल्ड में मौजूद शुगर को तोड़ने और उसका लेवल कम करने का काम करता हैं। हमारे खून में इंसुलिन की मात्रा बढ़ाने में मदद मिलती है और शुगर नियंत्रित रहती है।
मेथी का करें ऐसे सेवन
- रोजाना मेथी दाने को पानी में उबालकर, पानी को ठंडा करके पीएं।
- खाना बनाते समय उसमें मेथी दाना का प्रयोग करें।
- आप रात को 1 चम्मच मेथी दाना पानी में भिगोकर रख दें, अगली दिन खाली पेट इसे चबाकर खाएं।
- उबले हुए मेथी के बीज का सेवन करें।
इसका सेवन करके आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
2 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
3 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
11 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines