How To Manage Diabetes During Monsoon: मानसून के मौसम में कभी भी बारिश होने लगती है और ऐसे में हममें से हर कोई गरमा गरम खाने की चीजों से खुद को नहीं रोक पाते हैं। हालांकि, मानसून वह समय होता है जब शुगर मरीजों को सबसे ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। भले ही आपको ऐसा लगता हो कि मानसून का मौसम कितना सुहाना है, लेकिन यह कई बीमारियां, इंफेक्शन और दूसरी सेहत से जुड़ी समस्याएं भी साथ लेकर आता है। क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज के कारण आपकी इम्यूनिटी कैपेसिटी कम हो सकती है? इससे कई बीमारियों के होने का डर रहता है।
डायबिटीज मरीजों को इस दौरान ब्लड शुगर को मैनेज करने के अलावा अन्य बीमारियों से भी बचाव करना चाहिए। मानसून में डायबिटीज कैसे करें कंट्रोल? मानसून के मौसम में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने के लिए डाइट, एक्सरसाइज और ओवरऑल हेल्थ पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। बदलते मौसम का मेटाबॉलिज्म और इंसुलिन पर प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।
डाइट को मैनेज करना
फ्रेश और मौसमी फूड्स खाएं- मौसमी सब्जियां और फल चुनें जिनमें चीनी की मात्रा कम हो, जैसे करेला और मेथी के पत्ते। ये नेचुरल रूप से ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखते हैं।
कार्बोहाइड्रेट को कंट्रोल करें- मीठे स्नैक्स और ड्रिंक्स में पाए जाने वाले कार्ब्स के बजाय साबुत अनाज, फलियां और सब्जियों को डाइट में शामिल करें।
मीठे से बचें- मिठाइयों और हाई कार्बोहाइड्रेट वाले स्नैक्स कम खाएं या फिर सीमित करें। इसके बजाय, नट्स और बीजों जैसे हेल्दी ऑप्शन चुनें, जो ब्लड शुगर को बढ़ाए बिना जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं।
हाइड्रेटेड रहें- पानी की कमी न हो, इसके लिए खूब पानी पिएं। हर्बल चाय और सूप अच्छे ऑप्शन हैं, लेकिन मीठे वाले ड्रिंक्स से बचें।
इनडोर एक्टिविटी
बरसात के मौसम में बाहरी एक्टिविटी सीमित हो सकती हैं, इसलिए एक्टिव रहने के लिए योग या घर पर ही व्यायाम करें। रेगुलर एक्सरसाइज बनाए रखने से ब्लड शुगर सही रहता है।
ब्लड शुगर के लेवल को मॉनिटर करें
मानसून के दौरान अपने ब्लड शुगर के लेवल की ज्यादा बार जांच करें क्योंकि बदलते मौसम में आपके शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी को प्रभावित कर सकते हैं। अपने ब्लड शुगर रीडिंग, डाइट और व्यायाम को रिकॉर्ड करें, ताकि आप समय-समय पर हर चीजों को मैनेज कर पाएं।
हेल्थ प्रैक्टिस
मानसून में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। अपने पैरों को सूखा और साफ रखें और कट या घावों के लिए रेगुलर रूप से उनकी जांच करें। संक्रमण से बचने के लिए अच्छी सफाई जरूरी है। अपने हाथों को बार-बार धोएं, खासकर भोजन से पहले हाथों को साफ रखें।अपनी दवाएं समय पर लें।
इन बातों का रखें ध्यान
अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए रेगुलर रूप से डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लें और ब्लड शुगर के लेवल को मैनेज करने के बारे में उनकी सलाह लें। अगर आप अपने ब्लड शुगर के लेवल में उतार-चढ़ाव देखते हैं, तो अपनी दवा या इंसुलिन के बारे में अपने डॉक्टर से सलाह करें।
ये भी पढ़ें- एयर फ्रायर Vs डीप फ्रायर: सेहत के लिए हेल्दी ऑप्शन क्या? जानें फैक्ट, साइड इफेक्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
व्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
59 mins agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
4 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
19 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
22 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
22 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines