धनिया के पानी से अलग किन 4 चीजों से कंट्रोल होता है Blood Sugar

How To Control Sugar Naturally: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे खानपान की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे में इसे कम करने के लिए आप मेडिसिन के साथ-साथ इन 4 घरेलू उपाय की मदद से भी काफी कंट्रोल कर सकते हैं। 

blood sugar control tips

ब्लड शुगर कंट्रोल टिप्स Image Credit: Freepik

विज्ञापन

दरअसल, लाइफस्टाइल से जुड़ी इस बीमारी में इंसुलिन कम होने लगता है और इस कारण बॉडी में शुगर का लेवल बढ़ता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजे डेली शामिल करें, जिससे आसानी से ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सके।

विज्ञापन

आमतौर पर शुगर कंट्रोल करने के लिए घरेलू नुस्खों में धनिया पत्ती का पानी आपने यूज किया होगा, लेकिन इसके अलावा और भी नुस्खे हैं,जो आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं..

हरी धनिए का पानी (Coriander)

विज्ञापन

हरी धनिया के पत्तों को धोकर ग्राइंडर जार में 3 स्पून पानी डालकर पीसें। अब इस मिश्रण को एक गिलास पानी में डालकर अच्छे से उबालें। इसके बाद हल्का ठंडा होने पर स्वाद अनुसार काला नमक और नींबू का रस मिलाकर पिएं। इससे आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।

धनिए के पानी से अलग इन 4 चीजें से भी कंट्रोल रहता है ब्लड शुगर 

नीम (Neem)

विज्ञापन

नीम की पत्तियां एंटी-डायबेटिक गुणों से भरपूर होती हैं। नीम की पत्तियों का रस पीने से या पत्तों को चबाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। नीम का कड़वा स्वाद ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार होता है।

करी पत्ता (Curry Leaves)

विज्ञापन

करी पत्तों का सेवन भी ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में लाभकारी होता है। यह इंसुलिन की एक्टिविटी को बढ़ावा देता है और शरीर में ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल करता है। करी पत्तों को चबाकर या उनके रस का सेवन किया जा सकता है।

विज्ञापन

करेला का रस (Bitter Gourd)

करेला में मोमोर्डिसिन नामक केमिकल होता है जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। रेगुलर रूप से पीने से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसे कच्चा खाया जा सकता है या इसका जूस बनाकर सेवन किया जा सकता है।

विज्ञापन

दालचीनी पाउडर (Cinnamon)

दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इंसुलिन की सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं और ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं। दालचीनी पाउडर को दूध या पानी में मिलाकर रोजाना सेवन करने से ब्लड शुगर के लेवल को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन

इन नेचुरल उपायों के साथ-साथ हेल्दी डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज और डॉक्टर की सलाह के अनुसार मेडिसिन समय पर लेना भी जरूरी है। इन नुस्खों को इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ