Dharmendra Death News: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra Deol) दुनिया को अलविदा कहकर चले गए हैं. धर्मेंद्र कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे जिसके बाद धर्मेंद्र की तबीयत कुछ संभली थी. लेकिन, आखिर फैंस ने अपने फेवरेट स्टार को खो दिया है. धर्मेंद्र के घर सितारों का आना-जाना भी शुरू हो गया है. धर्मेंद्र को नवंबर के पहले हफ्ते में अस्पताल रूटीन चेकअप के लिए लेकर जाया गया था जहां तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें एडमिट कर लिया गया. यहां जानिए धर्मेंद्र को क्या शिकायत थी या किस बीमारी के कारण धर्मेंद्र का निधन हुआ है.
धर्मेंद्र को कौन सी बीमारी थी
धर्मेंद्र को जब सबसे पहले अस्पताल लेकर जाया गया था तो उसकी वजह सांस की दिक्कत बताई गई थी. धर्मेंद्र को सांस लेने में कठिनाई (Breathlessness) होने लगी थी जिसके बाद उन्हें ICU में भर्ती किया गया था.
बढ़ती उम्र में क्यों होती है सांस लेने में दिक्कत
सांस लेने में दिक्कत होना बढ़ती उम्र में होने वाली समस्याओं में शामिल है. उम्र बढ़ने लगती है तो शरीर कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का घर बनने लगता है और यही दिक्कतें सांस लेने में दिक्कत की वजह बनती हैं.
- उम्र बढ़ने पर फेफड़ों के काम करने की क्षमता कम होने लगती हैं.
- रेस्पिरेटोरी मसल्स कमजोर होने लगती हैं.
- कफ रिफ्लेक्स कम होने लगता है.
- चेस्ट वॉल मोबिलिटी कम होने लगती है.
- रेस्पिरेटोरी कंट्रोल में बदलाव आने लगते हैं.
- एयरवे रेजिस्टेंस बढ़ जाता है यानी श्वसन नली में अवरोध पैदा होने लगता है.
- क्रोनिक फेफड़ों की बीमारियों (Chronic Lung Diseases) का खतरा बढ़ता है.
जीवनशैली कैसे करती है प्रभावित
जीवनशैली और पर्यावरण के कारण भी ब्रीदलेसनेस की दिक्कत बढ़ती है. वायु प्रदूषण या हवा में इरिटेंट्स होने पर सांस लेने में दिक्कत होती है, ह्यूमिडिटी लेवल्स ज्यादा होने पर सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है और मौसम में हुए बदलाव भी इसकी वजह बनती है.
किन बीमारियों में सांस लेने में दिक्कत होती है
अस्थमा, श्वसन नली का बंद होना, हार्ट अटैक, दिल के आस-पास फ्लुइड बिल्डअप होना, हार्ट फेलियर, न्यूमोनिया, पल्मोनरी एंबोलिज्म, मोटापा, मसल्स का कमजोरी होना, दिल की दिक्कतें, एंजाइटी, तनाव, अनीमिया और फेफड़ों की बीमारियों में सांस लेने में दिक्कत होती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
4 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
7 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
9 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
11 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines