Detox Water Benefits : शरीर की बाहर के साथ अंदर से भी सफाई जरूरी होती है। अंदर की सफाई खानपान पर ध्यान रखकर की जा सकती है। इसके लिए पानी में कुछ चीजें मिलाकर पीना चाहिए। अमृत के समान माने जाने वाला यह पानी शरीर की सफाई अच्छे से करता है। यह पानी गर्मियों में रोजाना पीना चाहिए। इस पानी को पीने से शरीर को पूरे दिन ताजगी और स्फूर्ति मिलती है। साथ ही इस पानी से शरीर डिटॉक्सिफाई होता है जिससे शरीर से विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। इस पानी को बोतल में भरकर ऑफिस भी ले जा सकते हैं।
ऐसे तैयार करें खीरे वाला पानी
- 1 खीरा लें और उसे पानी से अच्छे से धोकर साफ कर लें। इसके बाद इसे छोटे-छोटे गोल टुकड़ों में काट लें।
- 2 नींबू को भी साफ करके उसे गोल-गोल स्लाइस में काट लें।
- एक चौथाई कप कच्ची हल्दी लेकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
- एक चौथाई कप अदरक लें और उसे भी साफ करके छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- एक कप पुदीने के पत्ते लें।
- अब एक कांच का जार लें और उसमें ऊपर बताई सारी चीजें डालें और फिर 3 लीटर साफ पीने वाला पानी डाल दें।
- अब इसे कम से कम 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर इसी पानी को पूरे दिन इस्तेमाल करें। इस तरह आप रोजाना पानी तैयार करें और पिएं।
तैयार करें करें चुकंदर वाला पानी
- 1 चुकंदर लें और उसे छीलकर व साफ करके छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- 1 संतरा लें और उसका छिलका उतारकर स्लाइस में गोल-गोल काट लें।
- 1 इंच लंबा अदरक लें और उसे भी साफ करके छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- 1 नींबू लें और उसे भी साफ करके उसे गोल-गोल स्लाइस में काट लें।
- 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी का लें।
- 1 छोटी चम्मच चिया सीड्स लें।
- 1 छोटी चम्मच सेंधा नमक लें।
- एक चौथाई कप पुदीने के पत्ते लें।
- अब एक कांच का जार लें और उसमें ऊपर बताई सारी चीजें डालें और फिर 2.5 से 3 लीटर साफ पीने वाला पानी डाल दें।
- अब इसे कम से कम 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर इसी पानी को पूरे दिन इस्तेमाल करें। इस तरह आप रोजाना पानी तैयार करें और पिएं।
यह भी पढ़ें : सुबह उठकर कितना पानी पीना चाहिए? गर्म या गुनगुना कौन सा पानी सेहत के लिए सही
ये हैं डिटॉक्सिफिकेशन के फायदे
- शरीर में पानी की कमी नहीं रहती जिससे चेहर पर प्रकृतिक ग्लो रहता है।
- शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं जिससे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और कम कम बीमार पड़ते हैं।
- मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन भी कम होता है।
- किडनी, लिवर समेत पेट की भी कई बीमारियों से दूर रहते हैं।
- कॉलेस्ट्रॉल पर कंट्रोल रहता है।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 hr agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
3 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
3 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
3 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
5 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
7 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
22 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines