Depression Reduce Tips: आज का समय ऐसा है कि हर कोई किसी न किसी चीज से परेशान रहता है। कोई काम को लेकर, जॉब को लेकर, लाइफ की प्रॉब्लम्स, घर की टेंशन जैसी कई परेशानियों से हर कोई इतना चिंता में रहता है और आगे चलकर ये चीजें स्ट्रेस, डिप्रेशन में बदल जाती हैं। डिप्रेशन एक मूड संबंधी डिसऑर्डर है, जहां व्यक्ति को लगातार उदासी महसूस होती है।
डिप्रेशन के लक्षण हैं, जैसे- थकान, बेकार की चीजें सोचना, निराशा, सोचने या निर्णय लेने में परेशानी और आत्महत्या का विचार मन में आना होता है। अगर आपको चिंता है तो आप अपनी लाइफ में कभी न कभी डिप्रेशन से भी जूझ चुके हैं। डिप्रेशन से आजाद होना इतना आसान नहीं होता है, लेकिन बहुत चीजों को करने से बचना चाहिए, ताकि इस परेशानी से निकल पाएं।
इन 7 चीजों से करें बचाव
अपने से जुड़ी चीजें अनदेखा करना
चाहे हम कितना भी खराब क्यों न महसूस करें। हमें किसी भी कीमत पर अपने मुद्दों के साथ बैठना चाहिए और गहराई से विचार करना चाहिए।
अस्त-व्यस्त नींद होना
नर्वस सिस्टम को आराम और शांत रखने के लिए हेल्दी नींद होना जरूरी है। हमें बहुत देर तक बिस्तर पर नहीं रहना चाहिए या अपनी नींद के पैटर्न को अस्त-व्यस्त नहीं होने देना चाहिए।
ये भी पढ़ें- क्यों बहता है नाक से पानी? क्या कहते हैं Experts
खुद को घर के अंदर बंद रखना
हमें खुद को घर से बाहर जाने देना चाहिए और नेचर में घूमना चाहिए। इससे हमें अपने दिमाग को पॉजिटिव रहने में मदद मिल सकती है। अंदर बंद रहने से हमें नेगेटिव महसूस हो सकता है।
तुलना करना
कभी भी दूसरों से अपनी तुलना करना लाइफ को देखने का एक अनहेल्दी वे माना जाता है। हमें याद रखना चाहिए कि हर किसी की अपनी-अपनी काबिलियत होती हैं और हमें अपनी एबिलिटी पर ध्यान करने की जरूरत है।
सपोर्ट लेना
हमें उन लोगों की मदद लेनी चाहिए जिसके पास हम सेफ महसूस करते हैं, जैसे- दोस्त और परिवार ये सब हमारे लिए एक सुरक्षा प्रदान करते हैं।
खुद को दोषी महसूस कराना
हमें अपने डिप्रेशन के बारे में कभी भी खुद को दोषी महसूस नहीं करना चाहिए। इसके बजाय, खुद को बेहतर महसूस करने के लिए नए-नए तरीके खोजने चाहिए।
सोशल मीडिया
हमें सोशल मीडिया की हेल्प से अपनी फीलिंग्स को भगाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। इसके बजाय, हमें अपनों के साथ बैठना चाहिए और बात करके हर परेशानी का हल निकालना चाहिए।
अगर चीजें हाथ से बाहर हो रही हैं, तो बिना देर किए आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
3 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
19 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
22 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
23 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
23 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines