Dengue Vaccine: डब्ल्यूएचओ ने 10 मई, 2024 को एक नई वैक्सीन, टीएके-003 को प्रीक्वालिफिकेशन के साथ डेंगू बुखार के खिलाफ इस्तेमाल किया जाएगा। टेकेडा के द्वारा विकसित, यह टीका अब डब्ल्यूएचओ की मुहर प्राप्त करने वाला दूसरी वैक्सीन है।
TAK-003 एक Live,Attenuated Vaccines है जिसे डेंगू वायरस के चार सीरोटाइप के खिलाफ डिजाइन किया गया है। यह डेंगू ट्रांसमिशन वाले क्षेत्रों के लिए एक आशा की किरण लेकर आई है। खासकर 6-16 साल की आयु के बच्चों के लिए यह वैक्सीन है। ऑप्टिमल सुरक्षा देने के लिए डब्ल्यूएचओ तीन महीने के अंतराल पर दो-खुराक लेने की सिफारिश करता है।
डब्ल्यूएचओ ने वैक्सीन पर क्या कहा है
डब्ल्यूएचओ के रेगुलेशन और प्रीक्वालिफिकेशन डाइरेक्टर डॉ. रोजेरियो गैस्पर ने इस उपलब्धि के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि TAK-003 की प्रीक्वालिफिकेशन डेंगू के टीकों तक वैश्विक पहुंच के विस्तार में एक जरूरी कदम है, क्योंकि यह अब यूनिसेफ और पीएएचओ सहित संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों द्वारा खरीद के लिए पात्र है। अब तक केवल दो डेंगू वैक्सीन को प्रीक्वालिफाई किया गया है।
यह अप्रूवल डब्ल्यूएचओ की प्रीक्वालिफिकेशन लिस्ट में सनोफी पाश्चर (Sanofi Pasteur) के CYD-TDV वैक्सीन के साथ जुड़ गया है, जो डेंगू बुखार के खिलाफ है। डेंगू, एक मच्छर जनित (Mosquito Borne) बीमारी है, जो पब्लिक हेल्थ के लिए एक ख़तरा है, जिसके गंभीर मामलों में गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। डेंगू के खिलाफ टीकाकरण न केवल लोगों की रक्षा करता है बल्कि बीमारी की रोकथाम और कंट्रोल के प्रयास में भी हेल्प करता है।
क्लाइमेट चेंज और शहरीकरण ने डेंगू के फैलाव को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। TAK-003 और CYD-TDV के अलावा, WHO की प्रीक्वालिफिकेशन सूची डेंगू बुखार के खिलाफ चल रही लड़ाई में आशा की किरण है। यह ग्लोबल हल्थ और संक्रामक बीमारियों से निपटने में वैक्सीन डेवलपर्स, रेगुलेटरी बॉडी और अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों के बीच सहयोग के महत्व को बताता है।
ये भी पढ़ें- Covishield के बाद Covaxin के साइड इफेक्ट सामने आए, BHU स्टूडेंट की स्टडी में खुलासा
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
6 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
8 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
9 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
11 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines