Dengue Prevention During Monsoon: दिल्ली में मानसून की एंट्री हो चुकी है और झमाझम बारिश भी हो रही है। इससे सड़कों पर जलभराव होने से मक्खी-मच्छर पनपने का खतरा है, जो डेंगू का कारण बन सकते हैं। बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं, गाड़ियां पानी में डूब चुकी हैं और एक खतरा पैदा हो गया है, डेंगू जैसी मच्छर जनित बीमारियां बढ़ने का।
डेंगू बुखार एक वायरल बीमारी है और खासकर मानसून के मौसम में सेहत को ज्यादा प्रभावित करती है। यह संक्रमित एडीज मच्छरों के काटने से फैलता है। यह Asymptomatic संक्रमण, डेंगू बुखार, डेंगू हैमरेजिक बुखार सहित कई सेहत से जुड़ी समस्याओं का कारण बनता है। डेंगू संक्रमण को मैनेज करने के लिए कोई स्पेशल एंटीवायरल थेरेपी या कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।
डेंगू बुखार से बचने को अपनाएं ये 6 उपाय
मच्छरों के पनपने की जगह न बनने दें
डेंगू को जन्म देने वाले मच्छर टायर, प्लास्टिक कवर, गमले, पालतू जानवरों के पानी के कटोरे या खाली बर्तन में पनपते हैं। इन मच्छरों के रहने की जगह को कम करने के लिए खाली जगह पर पानी न भरने दें। इससे डेंगू को रोकने में मदद मिल सकती है।
अच्छी तरह से घर बंद करके रखें
सबसे पहले घर की खिड़कियां ठीक से बंद हों या दरवाजे की स्क्रीन में कोई छेद न हो। इससे घर में मच्छरों के घुसने की संभावना खत्म हो जाएगी। वेक्टर जनित बीमारियों को फैलाने वाले मच्छर सुबह और शाम के समय सबसे ज़्यादा एक्टिव होते हैं। इस समय अपनी सभी खिड़कियां और शटर प्रॉपर बंद करके रखें।
पहनने के कपड़े
घर के अंदर और बाहर लंबी आस्तीन वाले और पैरों को कवर करने वाले कपड़े पहनें। खासकर तब जब आपके इलाके में डेंगू का खतरा ज्यादा है। इसलिए अपने आपको अच्छे से ढक कर रखें।
क्रीम और मच्छरदानी का यूज करें
मच्छर भगाने वाली दवाइयों का इस्तेमाल करने से मच्छरों को काटने से रोका जा सकता है। उष्णकटिबंधीय स्थानों (Tropical Destinations) की यात्रा करते समय और यहां तक कि जब आप घर के अंदर हों तो अपने शरीर पर मच्छर भगाने वाली क्रीम लगाएं। रात को सोने से पहले मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
पानी को ठहरने न दें
खाली कंटेनरों में पानी इकट्ठा न होने दें और जितने भी बर्तन होते हैं, उन्हें उल्टा करके रखें या ऐसे बर्तनों के मुंह को कसकर बंद करके रखें। जमा होने वाले पानी को रेगुलर रूप से निकालते रहें। फूलों के गमलों का पानी डेली चेंज करें।
सैर का समय तय करें
यह जरूरी नहीं है कि आपको डेंगू की बीमारी घर में ही हो। यह बाहर जाने पर जैसे कि कैंपिंग ट्रिप के दौरान या बारिश के दिन टहलने के दौरान भी हो सकता है। मौसम के हिसाब से अपनी ट्रेवल का समय तय करें और मच्छर भगाने वाली क्रीम से लेकर जालीदार स्लीपिंग बैग वगैरह अपने साथ हमेशा रखें।
ये भी पढ़ें- मानसून में संक्रमण के चलते बहरे भी हो सकते हैं आप? कितना खतरनाक! जानें
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
14 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
16 hrs agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
18 hrs agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
19 hrs ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
20 hrs agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
23 hrs agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
1 day agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
1 day agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines