Difference Between Dengue and Malaria: बरसात आते ही बीमारियों का दौर शुरू हो जाता है। बीते कई दिनों से आई फ्लू से सभी परेशान थे, तो अब वहीं डेंगू की बीमारी ने सबका जीना मुश्किल कर दिया है। लगातार हर जगह से डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि इस बीमारी से खुद को बचाया जाए।
डेंगू के अलावा मलेरिया का खतरा भी काफी बढ़ गया है। डेंगू के साथ साथ कुछ इलाकों से मलेरिया के भी मामले सामने आ रहे हैं। डेंगू और मलेरिया की बीमारी दोनों ही मच्छरों से फैलती है। हालांकि, ये दोनों बीमारियां कई तरह के सवाल भी पैदा करती है। अगर सही टाइम पर उपचार नहीं होता है तो ये बड़ा खतरा बन सकता है और सांस की बीमारी, किडनी डैमेज का कारण हो सकता है।
मलेरिया और डेंगू में अंतर
मलेरिया और डेंगू दोनों में ही बहुत अंतर है। आमतौर पर बरसात के शुरू होते ही बीमारियां फैलती हैं और ये दोनों ही मच्छरों के काटने फैलती है। मलेरिया और डेंगू दोनों में तेज फीवर होता है, जिससे बॉडी का टेंपरेचर बढ़ता है। ये दोनों बीमारी होने पर थकान और कमजोरी भी फील होती है।
मलेरिया एक पैरासाइट के कारण होती है, जो मादा मच्छर के काटने से फैलती है। वहीं, डेंगू भी मच्छरों के काटने से फैलता है। हालांकि, यह बीमारी एडीज प्रजाति के मच्छर के काटने से फैलती है। यह डेंगू वायरस के कारण होता है, जो बॉन में जाकर कमजोर बना देता है।
मलेरिया होने के लक्षण
- ठंड और ज्यादा बुखार आना
- सिर में दर्द और जोड़ों में दर्द होना
- हीमोग्लोबिन कम होना
- ब्लड शुगर लेवल का कम होना
- पेशाब से ब्लड आना
- दौरे पड़ना
ये भी पढ़ें- कितना खतरनाक है डेंगू का नया स्ट्रेन, लक्षण भी अलग और शुरुआती संकेत भी
डेंगू के लक्षण
- तेज फीवर
- सिर में तेज दर्द
- आंखों में दर्द
- वॉमिट होना
गंभीर मामले होने पर डेंगू के लक्षण
- ब्लीडिंग
- ब्लड प्रेशर का गिर जाना
- दाने निकलना
- लंग्स और पेट में लिक्विड का जमा होना
क्या डेंगू और मलेरिया की बीमारी साथ-साथ हो सकती है ?
एक ही इंसान को एक साथ दोनों बीमारी होने के चांस काफी कम हैं, क्योंकि दोनों अलग अलग मच्छरों की प्रजातियों के कारण होती है। ऐसे में दोनों का एक साथ होना बेहद ही कम हो सकता है। लेकिन इंपोसिबल नहीं है। मच्छरों के काटने से ये दोनों बीमारी खतरनाक हो सकती हैं। डेंगू हो या मलेरिया, दोनों का अगर टाइम से उपचार न हो तो जान तक जा सकती है। इसलिए बचाव के साथ साथ जरूरी सावधानी भी रखें।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
14 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
16 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
18 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
19 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines