हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और भी ज्यादा हुई जहरीली, जानिए डॉक्टर से कैसे रखें अपनी सेहत का खास ध्यान

Air Pollution: त्योहारों की रौनक के बाद अब दिल्ली-NCR के लोगों को एक और बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जो कि है वायु प्रदूषण. सोचने वाली बात ये हैं कि एस
जहरीली हवा के चलते सेहत का ध्यान कैसे रखें. अगर आप भी इस अपनी हेल्थ को फिट रखना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कैसे.

विज्ञापन
जानिए दिवाली के बाद खुद को कैसे रखें सुरक्षित. Image Source Social Media

Air Pollution: दिवाली के बाद राजधानी की एयर क्वालिटी एक बार फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है, जिससे सांस लेने में दिक्कत, खांसी, आंखों में जलन और थकान जैसी समस्याएं बढ़ने लगी हैं. साथ ही लोगों का स्वास्थ्य भी खराब होता है नजर आ रहा है. इस समय सेहत का काफी ज्यादा ध्यान रखना बहुत ही जरूर हो चुका है. हर साल दिवाली के बाद दिल्ली-NCR की हवा लोगों की सेहत पर बहुत ही खराब प्रभाव डालती है. इस बार भी हालात कुछ अलग नहीं हैं. पटाखों, पराली जलने और बदलते मौसम ने मिलकर राजधानी की वायु गुणवत्ता को सीवियर लेवल तक पहुंचा दिया है. तो आइए जानते हैं ऐसे समय में आप अपना खास ध्यान रख सकते हैं.

हेल्थ एक्सपर्ट्स की चेतावनी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर धीरेन गुप्ता का कहना है कि यह वायु प्रदूषण बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा या सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है. PM2.5 जैसे सूक्ष्म कण फेफड़ों में गहराई तक जाकर रीस्पिरेटरी इंफेक्शन और फेफड़ों की क्षमता में गिरावट ला सकते हैं.

किस तरह रखें सेहत का ध्यान?

अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं, तो इन टिप्स को फॉलो करके आप खुद को प्रदूषण से काफी हद तक बचा सकते हैं तो आइए जानते हैं कि किन स्टेप्स से आप अपने आप को साथ ही अपने परिवार को जहरीली हवा से बचा सकते हैं.

विज्ञापन

घर के अंदर रहें

एक्सपर्ट का मानाना है कि आप इस जहरीली हवा से बचने के लिए घर के अंदर ही रहने की कोशिश करें. जब तक जरूरी न हो, बाहर निकलने से बचें. इससे आपके सेहत पर हवा का खराब प्रभाव नहीं पडे़गा.

N95 मास्क का इस्तेमाल करें

जहरीली हवा से बचने के लिए आप साधारण मास्क का उपयोग न करें. ये आपकी सेहत को बचाने के लिए काफी नहीं होते हैं. कोशिश करें N95 मास्क का इस्तेमाल करें

विज्ञापन

ये भी पढे़ें- दिवाली के अगले ही दिन AQI बढ़ने से जहरीली हुई हवा, रेड जोन में रहने वाले जान लें ये जरूरी सेफ्टी टिप्स

पानी और हर्बल चाय लें

इस समय कुछ भी ठंड़ा लेने से बचे कोशिश करें. पानी और हर्बल चाय लें जैसी चीजें लें. इससे आपका शरीर डिटॉक्स और हाइड्रेटेड होगा. साथ ही सेहत को भी नुक्सान नहीं होगा.

विज्ञापन

एयर प्यूरिफायर का उपयोग करें

अगर आपके घर में बच्चे या बुजुर्ग हैं तो आप एयर प्यूरिफायर का प्रयोग करें. ये काफी अच्छा होता है. साथ ही बाहारी हवा से सेहत को बचा कर रखता है.

घर में तुलसी, मनी प्लांट जैसे पौधे लगाएं

आप चाहें तो घर में तुलसी, मनी प्लांट जैसे पौधे लगाएं. ये प्राकृतिक एयर प्यूरीफायर की तरह काम करते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola