---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Delhi Pollution: साइनसाइटस के मामलों में उछाल, प्रदूषण है मुख्य कारण!

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। वायु प्रदूषण से बच्चों में साइनसाइटिस के मामलों में तेजी देखी गई है, आइए जानते हैं बचाव के उपाय।

---विज्ञापन---

Delhi Pollution: दिल्ली में दिवाली के बाद से पॉल्यूशन तेजी से बढ़ रहा है। लोगों को सांस लेने में दिक्कतें महसूस हो रही हैं। दिवाली के अगले दिन यानी 1 नवंबर को दिल्ली की हवा सबसे ज्यादा जहरीली मानी गई थी। शनिवार सुबह 7 बजे राजधानी दिल्ली का AQI 296 तक दर्ज किया गया था। प्रदूषण के चलते दिल्ली और नोएडा के बच्चों को तरह-तरह की बीमारियों का शिकार होना पड़ रहा है। इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें पाया गया कि दिल्ली के बच्चों में साइनसाइटिस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में सब कुछ।

साइनसाइटिस क्या है?

साइनसाइटिस में सर्दी, जुकाम और साइनस की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्रदूषित हवा के चलते नाक और श्वास नली पर प्रभाव पड़ता है, जिससे यह बीमारी होती है। साइनसाइटिस के चलते नाक में जलन, नाक बहना, सूजन और बलगम बनने की समस्या हो सकती है।

---विज्ञापन---

छोटे बच्चों को साइनसाइटिस क्यों हो रहा है?

हालांकि, इसके कई कारण हो सकते हैं, पॉल्यूशन के छोटे पार्टिकल्स सांस के जरिए बच्चों के शरीर में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे इसके मामले भी बढ़ रहे हैं। यह इन दिनों सबसे आम कारण है बच्चों में साइनसाइटिस होने का। इसके अलावा, कमजोर इम्यूनिटी, बच्चे को पहले से ही एलर्जी की समस्या होना या शरीर में पोषक तत्वों की कमी से भी ऐसा हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- केले खाने से बढ़ता है बीमारियों का खतरा! एक्सपर्ट से जानें सर्दी-खांसी से क्या है संबंध

साइनसाइटिस के शुरुआती संकेत

  • बच्चे को सांस लेने में परेशानी होना।
  • नाक बहना या बंद रहना।
  • आंखों का लाल होना और तेज सिरदर्द।
  • हल्का या तेज बुखार होना।
  • बच्चे का मुंह से सांस लेना भी एक संकेत है।
  •  सोते समय बहुत ज्यादा खांसी उठना।

इससे बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

– प्रदूषण से बचाव के लिए नाक और मुंह को कवर करके रखें, इसके लिए मास्क का प्रयोग कर सकते हैं।
– दिल्ली की हवा इस वक्त ज्यादा जहरीली है, इसलिए बच्चों को घर में ही रखें।
– घर की हवा को साफ रखने के लिए एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
-अगर आपको बच्चें में इनमें से कोई लक्षण नजर आते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

---विज्ञापन---

इसके अलावा, कोशिश करें कि बाहर के स्ट्रीट एनिमल्स से भी बच्चे का संपर्क न हो सके, क्योंकि उनसे भी इंफेक्शन हो सकता है।

ये भी पढ़ें- घर बैठे किडनी को करें डिटॉक्स! डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Nov 02, 2024 10:03 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola