Toxic Air Alert: इन दिनों दिल्ली की हवा जहर से कम नहीं है। दिल्ली में एयर क्वालिटी लगातार खराब हो रही है, और इसके गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी सामने आ रही हैं। हाई AQI (Air Quality Index) के कारण लोग न केवल फिजिकली प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि इसका मेंटल हेल्थ पर भी गहरा असर हो रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि लगातार प्रदूषित हवा में सांस लेने से दिल, दिमाग और श्वसन सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। हालांकि, प्रदूषण की मार सिर्फ दिल्ली नहीं, बल्कि पंजाब और हरियाणा भी झेल रहे हैं। पिछले साल प्रदूषण के कारण कई मौतें भी हो चुकी हैं। आइए जानते हैं एयर पॉल्यूशन से बढ़ रही समस्याओं के बारे में। अगर आज यानी 18 नवंबर की बात करें, तो सुबह 6:30 तक दिल्ली के 10 से अधिक इलाकों का AQI 500 के करीब है, जो कि सेहत के लिए अत्यधिक हानिकारक होता है।
AQI से इंसानों की बिगड़ रही है सेहत
1. दिल की बीमारियां- जहरीली हवा में मौजूद छोटे कण (PM 2.5) खून में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर का स्तर प्रभावित होता है। यह हार्ट अटैक, स्ट्रोक और दिल की अन्य बीमारियों का एक कारण बन सकता है।
ये भी पढ़ें- केले खाने से बढ़ता है बीमारियों का खतरा!
2. मेंटल हेल्थ पर असर- प्रदूषण से दिमागी सेहत पर भी नेगेटिव असर पड़ रहा है। रिपोर्ट में यह पाया गया है कि प्रदूषण से मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं, जैसे स्ट्रेस और चिंता जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
3. प्रेग्नेंट महिलाओं और बच्चों पर रिस्क- गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को प्रदूषण का सबसे ज्यादा खतरा है। इससे बच्चों के शारीरिक विकास और मेंटल कैपेसिटी प्रभावित हो रही है, जबकि गर्भवती महिलाओं में हाई बीपी और जन्मजात विकारों (Congenital Disorders) का खतरा बढ़ सकता है।
इस समय दिल्लीवासियों को अपनी सेहत को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर वे लोग अपना विशेष रूप से ध्यान रखें, जो पहले से ही सांस और दिल की बीमारी या अन्य किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं।
कैसे रखें खुद को सुरक्षित?
- घर से कम से कम बाहर निकलें।
- यदि बाहर निकलना पड़ रहा है तो मास्क का प्रयोग करें।
- आंखों को सुरक्षित रखें, चश्मा पहनें।
- भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
- मौसमी फल-सब्जियों का सेवन करें।
- साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।
- दिल और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोग धूल-मिट्टी वाली जगहों से दूरी बनाएं।
ये भी पढ़ें- घर बैठे किडनी को करें डिटॉक्स! डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
व्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 hr agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
5 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
19 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
22 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
23 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines