Tips to Prevent Air Pollution: दम घोट रही है दिल्ली-NCR की प्रदूषित हवा, इन तरीकों से करें खुद का बचाव
Edited By Pooja Attri

Air Pollution
Edited By Pooja Attri

Air Pollution
Tips to Prevent Air Pollution: दिवाली के बाद से ही दिल्ली और NCR में प्रदूषण का स्तर कई गुना बढ़ गया है जिससे हवा में प्रदूषण की मोती चादर और धुंध बन चुकी है। इसकी वजह से लोग कई हेल्थ समस्याएं जैसे- आंख में जलन और सांस लेने में परेशानी और गला खराब आदि के शिकार हो रहे हैं।
ऐसे में प्रदूषित हवा में सांस लेने के लिए आपको अपने फेफड़ों की खास देखभाल करने की जरूरत होती है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि प्रदूषित हवा से बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए, तो चलिए जानते हैं-
प्रदूषित हवा में सांस लेने से आपको फेफड़े और दिल से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप लंबे वक्त तक प्रदूषित हवा में सांस लेते हैं तो इससे आपको हार्ट और लंग से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं के होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए आप अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान में कुछ अच्छे बदलाव करने की आवश्यकता होती है।
अगर आप प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से बचना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रॉंग बनाएं। इसके लिए आप अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर फूड्स को जरूर शामिल करें। इससे आप जल्दी से प्रदू,ण से जुड़ी समस्याओं के शिकार नहीं होते हैं।
अगर आप प्रदूषण की वजह से सांस लेने में परेशानी हो रही हैं तो ऐसे में आप फेफड़ों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए हर्बल चाय का सेवन करें। इसको बनाने के लिए आप अदरक, दालचीनी और लौंग की मदद से काढ़ा बनाकर सेवन करें। इसके अलावा अगर आप सोंठ और शहद का सेवन करते हैं तो इससे भी आपको प्रदूषित हवा से बचने में मदद मिलती है।
अगर आप प्रदूषण से अपने फेफड़ों को बचाने और सांस से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करना चाहते हैं तो इसलिए आप गुनगुना पानी का सेवन जरूर करें। गुनगुने पानी के सेवन से आपके गले को भी राहत प्रदान होती है और आपके फेफड़ों में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
अगर आप रोजाना व्यायाम करते हैं तो इससे आपके फेंफड़ों को प्रदूषण की मार से बचने में मदद मिलती है। इसलिए आप रोजाना कुछ इंदौर एक्सरसाइज जैसे प्राणायाम, ध्यान और दूसरे व्यायाम अवश्य करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: