हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली-NCR में फैला नया बुखार, जानें नॉर्मल फीवर से कितना खतरनाक, ये हैं लक्षण

इन दिनों दिल्ली समेत एनसीआर में एक नए वायरल बुखार के मामले काफी बढ़ गए हैं। रोजाना इसके मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसका बुखार 4-5 नहीं बल्कि 20 दिनों तक भी ठीक नहीं हो रहा है। आइए जानते हैं इस बुखार के लक्षणों और बचाव के बारे में।

विज्ञापन
Delhi-NCR Viral Fever symptoms

दिल्ली-एनसीआर में अचानक ही बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। दरअसल, यह वायरल फीवर है, जो बाकी वायरल बुखार से काफी अलग है। कोरोना के बाद से आए दिन लोगों के बीच नए वायरस और नए बुखार के फैलने की चर्चाएं होती रहती हैं। इस वायरल फीवर के लक्षण थोड़े अलग होते हैं और इसका इलाज कभी भी खुद से नहीं करना चाहिए। इस बुखार के लक्षणों में खांसी, सर्दी, सिरदर्द और बदनदर्द शामिल होते हैं। यह वायरल बुखार का एक नया रूप है, जिसे ठीक होने में भी समय लगता है। आम वायरल फीवर 4 से 5 दिनों के अंदर रिकवर हो जाता है लेकिन इस बुखार को सही होने में 14 से 15 दिन लग जाते हैं और कई बार पूरी तरह ठीक होने के लिए आपको 20 दिनों का समय लग सकता है।

ये भी पढ़ें- समान्य और टीबी की खांसी में क्या अंतर? जानें एक्सपर्ट से

कैसे होते हैं लक्षण?

इस बुखार के लक्षणों के बारे में बताएं तो यह नॉर्मल वायरल फीवर से गंभीर हो सकते हैं। हालांकि, संकेत मेल खा सकते हैं जैसे कि कंपकपी, सर्दी लगना, जुकाम होना, जोड़ों में दर्द होना, उल्टी-दस्त लगना और खांसी होना। इसमें मरीज को बुखार 104 डिग्री से 105 डिग्री फारेनहाइट तक हो सकता है।

विज्ञापन

बचाव के लिए क्या करें?

कोई भी वायरल फीवर हो, उसका फैलने की समस्या आम है। इसलिए, हमें कोशिश करनी चाहिए कि जुकाम-खांसी की समस्या होते ही हम खुद को दूसरों से अलग करें। कोरोना वायरस के समय पालन किए जाने वाले नियमों को अपनाएं। मास्क पहनें। हाथों को साबुन और सेनीटाइजर की मदद से साफ करें। फ्रिज का पानी पीने से बचें। अगर किसी को खांसी या जुकाम है, तो उनसे दूर रहें। भीड़ में जाने से बचें। AC की हवा में कम सोएं। ताजे और मौसमी फल-सब्जियों का सेवन करें। घर का हल्का भोजन खाएं। पर्याप्त पानी पिएं और दूषित इलाकों से भी दूरी बनाएं।

इलाज क्या है?

लोकल डॉक्टर्स की मानें तो वायरल बुखार में हमें कभी भी खुद से कोई इलाज नहीं करना चाहिए। खुद से दवा खरीदकर ओवर द काउंटर मेडिसिन्स खाने से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। बुखार के लिए तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं और सही उपचार लें। कई बार ये बुखार सही तरीके से ट्रीट न करने पर दोबारा हो सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola