Delhi-NCR AQI: दिल्ली-एनसीआर की हवा इन दिनों जहरीली हो गई है. इससे सिर्फ फेफड़े नहीं बल्कि आंखों को भी नुकसान हो रहा है. बीते कुछ दिनों से लगातार राजधानी दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में एक्यूआई 300 पार ही दर्ज किया जा रहा है. दरअसल, प्रदूषित हवा में मौजूद PM2.5, धूल, धुंआ और डायऑक्साइड जैसे हानिकारक तत्वों के आंखों में जाने से संक्रमण बढ़ रहा है. इससे आंखों में जलन, खुजली और लालपन हो रहा है. आइए जानते हैं इस परेशानी को दूर करने के तरीके ढूंढते हैं.
आज कितना है AQI?
शुक्रवार को दिल्ली के अक्षरधाम इलाके में 322 AQI दर्ज किया गया है. कर्तव्य पथ पर भी 300 के पार एक्यूआई था, जिससे लोगों को सांस लेने में और बिना चश्मे के आंखों से देखने में परेशानी हो रही थी. आनंद विहार इलाके में भी आज सुबह AQI 329 दर्ज किया गया था. दिल्ली के लोधी रोड इलाके में 229 एक्यूआई रहा, मगर उसके बावजूद भी विजिबिलिटी बिल्कुल कम थी.
ये भी पढ़ें-7 दिन तक इस पौधे को खाने से कैंसर-HIV समेत जोड़ों के दर्द की समस्या में मिलेगी राहत, नाम है ‘सत्यानाशी’
क्यों हो रही हैं आंखें खराब?
आंखें शरीर का नाजुक अंग होती है, इन्हें सुरक्षित रखना बहुत आवश्यक होता है. दिल्ली के आई 7 आई अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर राहिल चौधरी बताते हैं कि दिल्ली और नोएडा के इलाकों में AQI के समय यानी पराली जलने के दिनों में आंखों में एलर्जी की समस्या अधिक पाई जाती है. ऐसा इसलिए, होता है क्योंकि प्रदूषण के पार्टिकल्स आंखों में जाते हैं जिससे अलर्जिक रिएक्शन्स होते हैं और उनमें खुजली होने लगती है. ये छोटे पार्टिकल्स हमारी आंखों में बनने वाले आंसू पर भी असर डालते हैं जिससे ड्राइनेस बढ़ जाती है.
क्या प्रदूषण से आंखों की रोशनी पर असर पड़ता है?
एक्सपर्ट के मुताबिक, पॉल्यूशन से सिर्फ एलर्जी होती है. इसका असर सीधे तौर पर आंखों की रोशनी पर नहीं पड़ता है. मगर यदि किसी को पॉल्यूशन से हुई एलर्जी ज्यादा दिक्कत दे रही है और उन्होंने इलाज नहीं करवाया तो आंखों की रोशनी पर प्रभाव पड़ सकता है.
प्रदूषण से आंखों में एलर्जी होने के शुरुआती लक्षण
- आंखों में लगातार खुजली होना.
- आंखों में बहुत अधिक जलन होना.
- आंखों में धूल या रेत जैसे होने का अहसास होना.
- आंखों में धुंधलापन और थकान महसूस करना.
- आंखों से पानी गिरना और लाल होना.
- सुबह उठने पर आंखों में सूखापन महसूस करना.
Pollution से कैसे बचाएं अपनी आंखें?
डॉक्टर कहते हैं कि प्रदूषण से आंखों को बचाने के लिए आपको अपनी आंखों को कवर करके रखना चाहिए. खासतौर पर बाहर जा रहे हैं तो चश्मा पहने ताकि प्रदूषण आंखों के अंदर न जा सके.
- बाहर से घर आने के बाद आंखों को साफ पानी से धोएं. पानी ठंडा होना चाहिए.
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि डिहाइड्रेशन की समस्या न हो.
- गंदे हाथों से अपनी आंखों को छूने से बचना चाहिए.
- प्रदूषण के दौरान मेकअप और काजल-मस्कारा लगाने से बचना चाहिए.
ये भी पढ़ें-High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर में दिखते हैं ये 7 लक्षण, तीसरा सबसे कॉमन
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
8 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
11 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
11 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
14 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
15 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
18 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
18 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines