Delhi AQI: हर साल की ही तरह इस साल भी दिल्ली की एयर क्वालिटी दिवाली के अगले दिन बदतर हो गई है. दिल्ली का AQI एक बार फिर वेरी पूअर (Very Poor) की कैटेगरी में आ गया है. सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 346 था तो 10 बजे के करीब 38 में से 36 मोनिटरिंग स्टेशंस पर प्रदूषण का स्तर रेड जोन में आ गया है. बवाना में AQI 418 है तो वहीं वजीरपुर में 408 और जहांगीरपुरी में 404 बताया जा रहा है. ऐसे में इस जहरीली हवा में सांस लेने पर श्वसन संबंधी बीमारियां व्यक्ति को घेर सकती हैं. बच्चों और बड़ों सभी के लिए यह जहरीली हवा खतरनाक है और इसीलिए दिल्लीवासियों को खासतौर से घर से निकलने से पहले कुछ जरूरी बातें जान लेनी चाहिए और खुद को फेफड़ों या सांस संबंधी बीमारियों से दूर रखने के लिए जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए.
जहरीली हवा में सांस लेने पर क्या होता है
वायु प्रदूषण के कारण शॉर्ट टर्म लेकिन हाई लेवल एक्सपोजर से आंखों में जलन हो सकती है, नाक में जलन हो सकती है और गले में जलन महसूस हो सकती है. इससे खांसी आने, सांस लेते हुए मुंह से आवाज निकलने और छाती में असहजता होने की दिक्कत हो जाती है.
जिन लोगों को श्वसन संबंधी बीमारियां जैसे अस्थमा (Asthma) है या फिर जिनके फेफड़े कमजोर हैं उन्हें रैस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफ्लेमेशन और इंफेक्शन हो सकता है. अस्थमा बढ़ सकता है, ब्रोंकाइटिस की समस्या हो सकती है या फिर क्रोनिंक बीमारियां जैसे ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज, हार्ट डिजीज और सेरेब्रोवस्कुलर स्ट्रोक की दिक्कत हो सकती है.
लंबे समय तक अगर वायु प्रदूषण में रहा जाए तो क्रोनिक बीमारियां हो सकती हैं, कार्डियोवस्कुलर सिस्टम खराब होता है, फेफड़ों का कैंसर (Lung Cancer) हो सकता है और समय से पहले मृत्यु हो सकती है.
वायु प्रदूषण से बचने के लिए क्या करें
- वायु प्रदूषण (Air Pollution) से बचे रहने के लिए ज्यादा प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें जैसे सड़क जिसपर ज्यादा ट्रैफिक होता है और वाहनों का धुआं निकलता है, उद्योग वाली जगह जहां से फैक्ट्रियों का धुआं निकलता है, इमारतें बनने वाली कंस्ट्र्क्शन साइट, कंस्ट्रक्शन डेमोलिशन साइट्स, कोयले का काम हो रही जगह और जहां ईंटे बनती हैं, इस तरह की जगह पर जाने से परहेज करें.
- AQI लेवल देखते हुए आउटडोर एक्टिविटीज का हिस्सा बनने से बचें. घर पर रहें और सुरक्षित रहें.
- जब AQI खराब हो तो सुबह या शाम के समय वॉक करने या जोगिंग करने ना जाएं.
- सुबह और शाम के समय अपने घर या ऑफिस की खिड़कियां बंद रखें.
- पटाखे जलाने से परहेज करें. इसके साथ ही जानवरों का सूखा मल ना जलाएं. लकड़ी जलाने से भी परहेज करें.
- घर के बाहर चूला जलाने से परहेज करें.
- सिगरेट, बीढ़ी या तंबाकू की किसी और चीज से बचें.
- मच्छर जलाने वाली कोइल को कुछ दिन ना जलाएं. बंद कमरे में धूप जलाने से परहेज करें.
- अपनी आंखों को नियमित तौर पर पानी से साफ करें.
- शरीर में श्वसन संबंधी कोई दिक्कत हो, छाती में दर्द महसूस हो या खांसी होने लगे तो डॉक्टर से सलाह लें.
किन लोगों को वायु प्रदूषण से सबसे ज्यादा खतरा है
- 5 साल से छोटे बच्चों और वृद्धों को वायु प्रदूषण सबसे ज्यादा प्रभावित करता है.
- गर्भवती स्त्री को वायु प्रदूषण से खतरा है.
- जिन लोगों को पहले से श्वसन संबंधी दिक्कतें हैं उनकी परेशानी वायु प्रदूषण से बढ़ सकती है.
- जिन लोगों की डाइट अच्छी नहीं है उन्हें इंफेक्शंस अपनी चपेट में जल्दी ले सकते हैं.
- जिनके यहां चूल्हे से खाना बनता है वे वायु प्रदूषण से ज्यादा प्रभावित होते हैं.
- ट्रैफिक पुलिस, कंस्ट्रक्शन वर्कर, रोड की सफाई करने वाले लोग, रिक्शा चालक और बाहर काम करने वाले लोगों को वायु प्रदूषण से आम लोगों के मुकाबले ज्यादा खतरा होता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पेशाब करने के बाद भी लगता है ब्लैडर खाली नहीं हुआ? जानिए इसके कारण
3 hrs agoबच्चों का स्क्रीन टाइम बन रहा माता-पिता के लिए सिर दर्द, जानिए क्या है वजह
6 hrs agoक्या विटिलिगो का कोई इलाज है या नहीं, डॉक्टर ने बताया ट्रीटमेंट कैसे होगा
6 hrs agoकैंसर का जल्दी पता चलना, क्या सच में बचा सकता है मरीज की जिंदगी?
7 hrs agoक्या सर्वाइकल कैंसर पूरे शरीर में फैल सकता है? डॉक्टर ने बताया
7 hrs agoजरूरत से ज्यादा चीनी खाने पर हो सकती हैं ये 5 बीमारियां
10 hrs agoप्रोस्टेट से जुड़ी किन दिक्कतों के बाद कैंसर का टेस्ट जरूर करवाना चाहिए
11 hrs agoसिर्फ लिवर ही नहीं! शराब बढ़ा सकती है शरीर के इन हिस्सों में कैंसर का खतरा
1 day agoब्रश करने के बाद भी आती है मुंह से बदबू? शरीर दे रहा हो सकता है ये संकेत
1 day agoक्या प्रेग्नेंसी में उल्टा सोने से बच्चे को खतरा होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines