Delhi Pollution Brain Damage: दिल्ली की हवा का असर दिल के साथ-साथ दिमाग पर भी पड़ता है खासकर बच्चों के दिमाग पर. इससे दिमाग कमजोर, याददाश्त का कम होना और बार-बार भूलने की बीमारी हो रही है. कई मामलों में तो अल्जाइमर व डिमेंशिया जैसी बीमारियों का बढ़ता खतरा भी देखा गया है. डॉक्टर का कहना है कि वायु प्रदूषण फेफड़ों से खून के अंदर फैल जाता है और दिमाग में सूजन पैदा करता है. इससे सोचने और समझने की क्षमता कम हो सकती है. ऐसे में अगर आपको कैसे पता लगाएं कि कहीं आपका दिमाग इसकी चपेट में तो नहीं आ गया. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं दिमाग पर वायु प्रदूषण से होने वाला असर-
दिमाग के लिए कितना खतरनाक है वायु प्रदूषण?
वायु प्रदूषण दिमाग के लिए उतना ही खतरनाक है जितना फेफड़ों के लिए है. बता दें हवा में मौजूद बेहद छोटे कण सांस के जरिए शरीर में घुसकर सीधे खून में मिल जाते हैं. खून के साथ ये कण दिमाग तक पहुंचकर वहां सूजन और सेल डैमेज पैदा करते हैं. इससे याददाश्त कमजोर होने लगती है, ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल होती है और मानसिक थकान बढ़ती है.
इसे भी पढ़ें- Shubman Gill की चोट कितनी गंभीर? 3 गेंदों के बाद पवेलियन पहुंचे भारत के स्टार बैटर
दिखते हैं ये लक्षण
- याददाश्त कमजोर होना या छोटी बातें भूल जाना
- लगातार सिर में दर्द, थकान और भारीपन महसूस होना
- नींद ठीक से न आना या बार-बार नींद खराब होना
- बच्चों में चिड़चिड़ापन आना
- जल्दी थक जाना या कमजोरी महसूस होना
- स्ट्रोक और न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का खतरा बढ़ना
इन टिप्स से करें बचाव
- बाहर जाते वक्त N95 वाला मास्क पहनें.
- सुबह शाम व्यायाम करें और हरे मैदान में वक्त बिताएं.
- घर में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें.
- हवा की नमी बनाए रखने के लिए कमरे में पानी का कटोरा रखें
- घर में ऐसे पौधे लगाएं जो हवा को शुद्ध करते हैं.
- बाहर से आने के बाद अच्छी तरह से हाथों को साफ करें.
- हर 2 घंटे में पानी पीने की कोशिश करें.
इसे भी पढ़ें- फेफड़ों में पानी कैसे भरता है और फेफड़े में पानी भरने के क्या लक्षण होते हैं, जानिए यहां
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
15 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
19 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
20 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
21 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines