Delhi Air Pollution: सांसों के साथ-साथ दिमाग में भी जहर घोल रहा है वायु प्रदूषण, एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसान

Can Air Pollution Affect Your Brain: दिल्ली की हवा अब दिमाग के लिए भी नुकसानदायक साबित हो रही है. इसका असर सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों के दिमाग पर दिखाई दे रहा है. ऐसे में प्रदूषण से होने वाले इन नुकसान को समझना और सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो जाता है.

Delhi Pollution Brain Damage

दिल्ली की हवा बच्चों के दिमाग पर ज्यादा असर डाल रही है. Image Credit- Freepik

Delhi Pollution Brain Damage: दिल्ली की हवा का असर दिल के साथ-साथ दिमाग पर भी पड़ता है खासकर बच्चों के दिमाग पर. इससे दिमाग कमजोर, याददाश्त का कम होना और बार-बार भूलने की बीमारी हो रही है. कई मामलों में तो अल्जाइमर व डिमेंशिया जैसी बीमारियों का बढ़ता खतरा भी देखा गया है. डॉक्टर का कहना है कि वायु प्रदूषण फेफड़ों से खून के अंदर फैल जाता है और दिमाग में सूजन पैदा करता है. इससे सोचने और समझने की क्षमता कम हो सकती है. ऐसे में अगर आपको कैसे पता लगाएं कि कहीं आपका दिमाग इसकी चपेट में तो नहीं आ गया. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं दिमाग पर वायु प्रदूषण से होने वाला असर-

विज्ञापन

दिमाग के लिए कितना खतरनाक है वायु प्रदूषण?

वायु प्रदूषण दिमाग के लिए उतना ही खतरनाक है जितना फेफड़ों के लिए है. बता दें हवा में मौजूद बेहद छोटे कण सांस के जरिए शरीर में घुसकर सीधे खून में मिल जाते हैं. खून के साथ ये कण दिमाग तक पहुंचकर वहां सूजन और सेल डैमेज पैदा करते हैं. इससे याददाश्त कमजोर होने लगती है, ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल होती है और मानसिक थकान बढ़ती है.

विज्ञापन

दिखते हैं ये लक्षण

  • याददाश्त कमजोर होना या छोटी बातें भूल जाना
  • लगातार सिर में दर्द, थकान और भारीपन महसूस होना
  • नींद ठीक से न आना या बार-बार नींद खराब होना
  • बच्चों में चिड़चिड़ापन आना
  • जल्दी थक जाना या कमजोरी महसूस होना
  • स्ट्रोक और न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का खतरा बढ़ना

इन टिप्स से करें बचाव

  • बाहर जाते वक्त N95 वाला मास्क पहनें.
  • सुबह शाम व्यायाम करें और हरे मैदान में वक्त बिताएं.
  • घर में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें.
  • हवा की नमी बनाए रखने के लिए कमरे में पानी का कटोरा रखें
  • घर में ऐसे पौधे लगाएं जो हवा को शुद्ध करते हैं.
  • बाहर से आने के बाद अच्छी तरह से हाथों को साफ करें.
  • हर 2 घंटे में पानी पीने की कोशिश करें.

इसे भी पढ़ें- फेफड़ों में पानी कैसे भरता है और फेफड़े में पानी भरने के क्या लक्षण होते हैं, जानिए यहां

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ