Delhi Pollution: दिल्ली-नोएडा की हवा इन दिनों जहरीली होती जा रही है। यहां का AQI दिवाली के बाद से अत्यधिक बढ़ने लगा है। जैसे-जैसे सर्दी का मौसम शुरू हो रहा है, इलाके में प्रदूषण और धुंध बढ़ती जा रही है। आज यानी 4 नवंबर को दिल्ली के 12 इलाकों में 400 के पार AQI पहुंच चुका है। प्रदूषण के स्तर में ऐसी वृद्धि गंभीर चिंता का विषय है, खासकर उन लोगों के लिए जो सुबह की सैर जैसे बाहरी व्यायाम करते हैं। कई लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि क्या बाहरी गतिविधियां जारी रखना सुरक्षित है, क्योंकि हवा के संपर्क में आने से श्वास और हृदय संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
ये भी पढ़ें- केले खाने से बढ़ता है बीमारियों का खतरा! एक्सपर्ट से जानें सर्दी-खांसी से क्या है संबंध
क्या मॉर्निंग वॉक पर जाना सेफ है?
हालांकि, मॉर्निंग वॉक एक अच्छी आदत है लेकिन इन दिनों दिल्ली और आस-पास के इलाकों में जिस तरह की हवा चल रही है, उसमें सुबह की सैर पर निकलना बिल्कुल भी सेफ नहीं है। खासतौर पर बुजुर्गों के लिए जो अक्सर पार्कों में जा कर पैदल चलते हैं और बाहर की हवा के संपर्क में आते हैं। इन दिनों मॉर्निंग वॉक पर जाने से आपके फेफड़ों में पॉल्यूटेंट्स की एंट्री हो सकती है। इन हानिकारक कणों से सांस की बीमारी हो सकती है, रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं और कई अन्य गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। यही नहीं, प्रदूषण के चलते हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम भी बढ़ जाता है।
सुबह की सैर के कुछ अन्य विकल्प
फिलहाल, दिल्ली की वायु गुणवत्ता काफी हानिकारक है, इसलिए बेहतर होगा कि आप मॉर्निंग वॉक के बजाय घर में ही कुछ फिजिकल एक्टिविटी करें ताकि हवा के संपर्क में भी न आए और सेहत भी सही रहे।
1. इनडोर वर्कआउट- आप अपने घर में योग और हल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह बेस्ट ऑप्शन है।
2.समय में बदलाव- सुबह के समय प्रदूषण का स्तर हाई होता है इसलिए इस समय मॉर्निंग वॉक पर जाने से बचें और दिन के समय जब थोड़ी धूप निकलें तो वॉक पर जा सकते हैं, क्योंकि उस वक्त प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम होता है।
3.मास्क पहनें- वैसे तो आपको सुबह की सैर पूरी तरह अवॉइड करनी है लेकिन दिन में भी जाएं तो मास्क पहनना ना भूलें।
इसके अलावा, आप घर में एयर प्यूरिफायर लगवा सकते हैं। हाइड्रेटेड रहें और खाना-पान पर ध्यान दें।
ये भी पढ़ें- घर बैठे किडनी को करें डिटॉक्स! डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
3 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
4 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
6 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
6 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
10 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines