---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Delhi Air Pollution: मास्क भी कर सकते हैं बीमार, जानें सबसे अच्छे को कैसे चुनें

Delhi Pollution: दिल्ली का वायु प्रदूषण सेहत के लिए बहुत बड़ा खतरा पैदा कर रहा है, खास तौर पर इस मौसम में। PM2.5 जैसे हानिकारक प्रदूषक कणों से निपटने के लिए हमें सही मास्क, जैसे N95, N99 या एक्टिवेटेड कार्बन मास्क चुनाव करना बहुत जरूरी है।

---विज्ञापन---

Delhi Pollution: दिल्ली में पॉल्यूशन का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। आज का AQI सुबह 6:30 बजे तक 494 था। यह हमारी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। इससे बचाव के लिए मास्क पहनने की सलाह दी जाती है। हालांकि, कोरोना महामारी के बाद से मास्क पहनना हमारी रोजमर्रा की आदत में शामिल हो चुका है। अब जब हवा में प्रदूषण भी बढ़ चुका है, तो मास्क पहनना और भी जरूरी हो गया है। पर क्या आप जो मास्क पहन रहे हैं, वह वाकई आपकी सुरक्षा कर रहा है? जानिए बाजार में मिल रहे किस मास्क को पहनना सेहत के लिए सेफ है।

मास्क कितना सेफ?

मास्क हमें सुरक्षा तो प्रदान करता है लेकिन हर मास्क की अपनी एक भूमिका होती है। हर मास्क की अपनी क्वालिटी होती है, जो उसके हिसाब से हमारे स्वास्थ्य की रक्षा करती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि सही मास्क का चुनाव करने से हमारी सेहत की रक्षा हो सकती है। आइए जानते हैं कि कैसे आप पहचान सकते हैं कि कौन सा मास्क आपके लिए सबसे अच्छा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- थकान और कमजोर याददाश्त, क्या यह सिर्फ विटामिन B-12 की कमी के संकेत हैं?

1. एन95 मास्क (N95 Mask)

---विज्ञापन---

N95 मास्क को सभी मास्कों में सबसे प्रभावी और सुरक्षित माना जाता है। यह मास्क 95% तक प्रदूषण के हानिकारक कणों को फिल्टर कर सकता है, चाहे वह प्रदूषण हो या वायरस से संबंधित हो। एन95 मास्क वायु प्रदूषण से सुरक्षा प्रदान करता है। यह मास्क उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जो हमेशा या ज्यादातर समय खुले स्थानों पर बिताते हैं।

2. FFP2 और FFP3 मास्क

---विज्ञापन---

एफएफपी2 और एफएफपी3 मास्क भी N95 मास्क के समान हैं और इसकी सुरक्षा क्षमता भी काफी अच्छी होती है। ये मास्क यूरोपियन स्टैंडर्ड के तहत बनाए जाते हैं, जो प्रदूषण, वायरस, बैक्टीरिया से हमारी सुरक्षा में सहायता करते हैं। खासकर ऐसे इलाकों में जहां पॉल्यूशन का स्तर अधिक होता है।

3. 3-लेयर सर्जिकल मास्क

---विज्ञापन---

यह मास्क सामान्य उपयोग के लिए बेस्ट होते हैं। यह मास्क हवा में तैरते कणों को कुछ हद तक फिल्टर कर सकते हैं, लेकिन यह एन95 या FFP2 मास्क जितना प्रभावी नहीं होता है। हालांकि, यह मास्क उन लोगों के लिए सही हो सकता है, जो बीमार नहीं हैं, स्वस्थ हैं और सिर्फ अपने बचाव के लिए पहन रहे हैं।

Which mask is Safe

फोटो क्रेडिट-freepik

4. कपड़ों का मास्क (Fabric Mask)

---विज्ञापन---

फैब्रिक मास्क या कपड़े के मास्क कुछ हद तक ही आपको सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं, इनकी क्षमता बहुत सीमित होती है। यह प्रदूषण या वायरस से सुरक्षा के मामले में ज्यादा प्रभावी नहीं होते हैं। अगर आप भी इस मास्क का यूज कर रहे हैं, तो यह सुनिश्चित करें कि यह मास्क कम से कम 2-3 लेयर्स में बना हो और उसमें ज्यादा मॉइश्चर न बनता हो।

5. वैक्यूम मास्क

---विज्ञापन---

कई लोग वैक्यूम मास्क यूज करते हैं, जिसमें सांस लेने में थोड़ी आसानी होती है। हालांकि, इस मास्क में हवा के कण बाहर निकलने की संभावना अधिक रहती है, जिससे यह अन्य लोगों के लिए खतरनाक हो सकते हैं। इन मास्क का इस्तेमाल वायरस से बचाव के लिए नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन प्रदूषण से बचाव के लिए कुछ हद तक यह मास्क सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।

कैसे चुनें सही मास्क?

  •  हाई पॉल्यूशन लेवल (AQI 200+) के लिए, N95 या N99 मास्क का उपयोग करें।
  •  रियूजेबल मास्क का प्रयोग कर सकते हैं।
  • सर्जिकल मास्क, लेकिन सिर्फ कम प्रदूषित क्षेत्रों के लिए।
  • अगर आपको धूल-मिट्टी या बदबू की परेशानी रहती है, तो कार्बन मास्क यूज कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-  ज्यादा गुड़ खाना भी शरीर के लिए खतरनाक!

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Nov 19, 2024 08:45 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola