Dangers of Licking Money: पैसा मनुष्य के जीवन की एक बुनियादी जरूरत है। इसके लिए तमाम संघर्ष किए जाते हैं, पैसा है तो जीवन में बहुत सी परेशानियों को हल किया जा सकता है। हाथ में पैसे आते हैं, उनको गिना जाता है। पैसे गिनने के लिए ज्यादातर लोग अपनी उंगली पर थूक लगाते हैं। इस आदत से आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
लार लगाकर पैसे गिनने की आदत
हर कोई पैसे को अलग-अलग तरीकों से गिनता है। कुछ लोग गिनने से पहले अपनी उंगलियों को गीला करने के लिए उनपर थूक लगाते हैं। ऐसा करने से उन्हें लगता है कि इससे गिनना आसान हो जाता है। अगर आपने बैंकों में लोगों को ज्यादा पैसे गिनते हुए देखा है, तो उन्हें मुंह की लार लगाते हुए देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें… 44 की उम्र में भी बूढ़े हो जाते हैं लोग! दिखने लगते हैं ये लक्षण
इतना ही नहीं, कुछ लोग किताबों के पन्ने पलटते समय भी ये तरीका अपनाते हैं। कुछ बस कंडक्टरों को टिकट देते समय उंगली से चाटने की आदत होती है। कई स्थानों पर पॉलिथीन कागजों को अलग करने के लिए भी लार का उपयोग किया जाता है। लेकिन कोरोना काल में इस आदत को बदलते देखा गया।
ये तरीका क्यों है गलत?
पिछले कुछ समय से लोगों ने लार लगाकर पैसे गिनना कुछ हद तक बंद कर दिया है। लेकिन कुछ लोग अभी भी ऐसा कर रहे हैं। यहां बताया गया है कि किसी को लार के साथ पैसे का लेन-देन क्यों नहीं करना चाहिए। हिंदू धर्मग्रंथों में यह भी कारण बताया गया है कि पैसों को गिनने के लिए लार का इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि पैसे गिनते समय लार का इस्तेमाल करना वास्तु के अनुसार गलत है। ऐसा करना धन की देवी माता लक्ष्मी का अपमान करने जैसा है। कहा जाता है कि ऐसा करने वालों के हाथ में पैसा नहीं टिकता है। ऐसा कहा जाता है कि उनका पूरा जीवन आर्थिक संकट में गुजरेगा।
स्वास्थ्य पर पड़ता है प्रभाव
इस तरह से पैसे ना गिनने का वैज्ञानिक कारण भी है। वर्तमान में प्रचलन में मौजूद पैसा लाखों लोगों के हाथों से गुजर चुका है और इसमें कीटाणु हो सकते हैं। इसलिए गिनती करते समय उंगलियों को लार से गीला करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
लेकिन कुछ लोग पैसे गिनते हैं और बार-बार मुंह में हाथ डालते हैं। इससे कुछ बैक्टीरिया उनके मुंह में चले जाते हैं। जिससे सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे कुछ लोगों को स्किन से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। पैसे गिनने के बाद संक्रमण के खतरे से बचने के लिए हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोना चाहिए।
अनप्रोफेशनलिज्म दिखाता है
पैसे को लार लगाकर गिनना कोई प्रोफेशनल काम नहीं है। यह आपको ग्राहकों या साथियों के सामने नीचा दिखा सकता है, क्योंकि लोग इसको अनहाइजेनिक मानते हैं। इससे सामने वाले पर आपका प्रभाव सही नहीं जाएगा। ज्यादा पैसे गिनने के लिए अक्सर हाथों में दस्ताने पहनने चाहिए। उंगलियों पर थूक लगाने से बेहतर गीले टिशू पेपर का उपयोग किया जा सकता है। पैसे गिनते समय स्वच्छता बनाए रखना बहुत जरूरी है।
ये भी पढ़ें… Ayushman Bharat से जुड़े हर सवाल का जवाब, कैसे बुजुर्गों के लिए फायदेमंद है योजना?
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
23 mins agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
15 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
18 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
19 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
20 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
20 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
22 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
23 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines