हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या रोज 12,000 Steps चलना जरूरी है? जानिए 4,000 और 8,000 स्टेप्स में सेहत पर कितना फर्क पड़ेगा

Daily Step Count Mortality Risk: आपने अक्सर डॉक्टर को कहते सुना होगा कि फिट रहने के लिए रोजाना चलना चाहिए. रोजाना चलने की आदत शरीर को कई तरह के फायदा पहुंचाती है. आइए जानते हैं NIH और ADA रोजाना हजारों कदम चलने की आदत को लेकर क्या बताते हैं?

विज्ञापन
अच्छी सेहत के लिए रोज कितना चलें? (Image: AI/Pexels)

मुख्य बातें:

  • NIH के अनुसार, जो लोग रोजाना 4,000 कदम चलते थे, उनकी तुलना में 8,000 कदम चलने वालों में किसी भी वजह से मौत का जोखिम 50% कम था.
  • रोजाना 12,000 कदम चलने वालों में सिर्फ 4,000 कदम चलने वालों की तुलना में मौत का जोखिम 65% कम था.
  • ADA के अनुसार, रोजाना चलने से ब्लड ग्लूकोज का स्तर कम होता है, इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ती है और दिल की सेहत बेहतर होती है.

अच्छी सेहत के लिए शरीर का एक्टिव रहना बहुत जरूरी है, वरना शरीर इतना कमजोर हो जाता है कि अंदर कई गंभीर बीमारियां पैदा होने लगती है. आज हालात ऐसे बन चले हैं कि लोग कम उम्र में ही मोटापे, डायबिटीज, दिल से जुड़ी बीमारियों, कडनी से जुड़ी समस्या आदि का शिकार हो जा रहे हैं, जो कि आम बात नहीं है. लोगों की खराब लाइफस्टाइल ने लोगों की सेहत पर ऐसा असर डाला है कि आज फिट और हेल्दी व्यक्ति को ढूंढना आसान नहीं रहा. अक्सर डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट को कहते सुना होगा कि शरीर को फिट रखने के लिए रोजाना चलना चाहिए. आइए जानते हैं चलने की आदत आपकी सेहत के लिए कितनी लाभकारी साबित हो सकती है?

यह भी पढ़ें: पावर Nap कितनी देर की होनी चाहिए? जानिए 10, 20 या 30 मिनट में कौन-सा बेहतर

विज्ञापन

रोजाना चलने की आदत बदल सकती है जिंदगी

NIH के अनुसार, डॉक्टर अक्सर उन लोगों को, जो ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, उन्हें बेहतर सेहत की ओर बढ़ने के आसान तरीके के तौर पर पैदल चलने की सलाह देते हैं. दिन में 4,000 या उससे कम कदम चलना कम शारीरिक गतिविधि माना जाता है. आम तौर पर दिन में 10,000 कदम चलने का लक्ष्य बताया जाता है, लेकिन हाल की स्टडीज से पता चला है कि रोजाना 10,000 से कम कदम चलने पर भी सेहत को फायदे मिलते हैं. यानी की अगर आप रोजाना चलने की आदत डालें, छोटी दूरी को पैदल तय करें, तो शरीर मजबूत होगा और बीमारियों का खतरा कम हो सकता है.

4000, 8000 या 12,000 कदम?

आपकी सेहत बेहतर बनी रहे, इसके लिए रोजाना कितने कदम चलने होंगे इसका अंदाजा आप एक रिसर्च से मालूम कर सकते हैं. NIH द्वारा प्रकाशित एक रिसर्च एनालिसिस के अनुसार, शोधकर्ता ने उन लोगों के बीच फॉलो-अप के दौरान मौत के रिस्क की तुलना की थी, जो रोजाना 4,000 से कम, 8,000 तक, या 12,000 या उससे ज्यादा कदम चलते थे. उन्होंने यह भी देखा कि क्या कदम की तेजी का बेहतर सेहत से संबंध भी है. फॉलो-अप के दस सालों के दौरान, 4,840 पार्टिसिपेंट्स में से 1,165 लोगों की मौत किसी न किसी वजह से हुई. इनमें से 406 लोगों की मौत दिल से जुड़ी बीमारी से और 283 लोगों की मौत कैंसर से हुई थी. हालांकि, जो लोग रोजाना 4,000 कदम चलते थे, उनकी तुलना में रोजाना 8,000 कदम चलने वालों में किसी भी वजह से मौत का रिस्क 50% कम था. इतना ही नहीं, जो लोग रोजाना 12,000 कदम चलते थे, उनमें सिर्फ 4,000 कदम चलने वालों की तुलना में मौत का रिस्क 65% कम था.

विज्ञापन

रोजाना चलने की आदत से क्या मिलेंगे फायदे?

ADA के अनुसार, रोजाना चलने की आदत बेहतर सेहत बनाए रखने के लिए फायदेमंद हो सकती है. रोजाना चलने से

  • ब्लड ग्लूकोज (ब्लड शुगर) का लेवल कम होता है
  • इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है.
  • दिल की सेहत बेहतर होती है.
  • मेटाबॉलिज्म बढ़ता है.
  • वजन कम करना या उसे बनाए रखना आसान हो जाता है.
  • ब्लड प्रेशर कम होता है.
  • HDL (अच्छा) कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है.
  • LDL (बुरा) कोलेस्ट्रॉल कम होता है.
  • आपका मूड बेहतर रहता है.
  • आप ज्यादा फोकस्ड और अलर्ट महसूस करते हैं.
  • याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता बेहतर होती है.

कुल मिलाकर इतनी बात साफ है कि रोजाना चलने की आदत आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Myth and Fact: क्या रोज 6 गिलास पानी पीना जरूरी है? जानिए हर व्यक्ति के लिए क्यों अलग है

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

SOURCE: NIH, ADA

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola