क्या रोज 12,000 Steps चलना जरूरी है? जानिए 4,000 और 8,000 स्टेप्स में सेहत पर कितना फर्क पड़ेगा
Daily Step Count Mortality Risk: आपने अक्सर डॉक्टर को कहते सुना होगा कि फिट रहने के लिए रोजाना चलना चाहिए. रोजाना चलने की आदत शरीर को कई तरह के फायदा पहुंचाती है. आइए जानते हैं NIH और ADA रोजाना हजारों कदम चलने की आदत को लेकर क्या बताते हैं?
अच्छी सेहत के लिए रोज कितना चलें? (Image: AI/Pexels)
मुख्य बातें:
विज्ञापन
NIH के अनुसार, जो लोग रोजाना 4,000 कदम चलते थे, उनकी तुलना में 8,000 कदम चलने वालों में किसी भी वजह से मौत का जोखिम 50% कम था.
रोजाना 12,000 कदम चलने वालों में सिर्फ 4,000 कदम चलने वालों की तुलना में मौत का जोखिम 65% कम था.
ADA के अनुसार, रोजाना चलने से ब्लड ग्लूकोज का स्तर कम होता है, इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ती है और दिल की सेहत बेहतर होती है.
अच्छी सेहत के लिए शरीर का एक्टिव रहना बहुत जरूरी है, वरना शरीर इतना कमजोर हो जाता है कि अंदर कई गंभीर बीमारियां पैदा होने लगती है. आज हालात ऐसे बन चले हैं कि लोग कम उम्र में ही मोटापे, डायबिटीज, दिल से जुड़ी बीमारियों, कडनी से जुड़ी समस्या आदि का शिकार हो जा रहे हैं, जो कि आम बात नहीं है. लोगों की खराब लाइफस्टाइल ने लोगों की सेहत पर ऐसा असर डाला है कि आज फिट और हेल्दी व्यक्ति को ढूंढना आसान नहीं रहा. अक्सर डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट को कहते सुना होगा कि शरीर को फिट रखने के लिए रोजाना चलना चाहिए. आइए जानते हैं चलने की आदत आपकी सेहत के लिए कितनी लाभकारी साबित हो सकती है?
NIH के अनुसार, डॉक्टर अक्सर उन लोगों को, जो ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, उन्हें बेहतर सेहत की ओर बढ़ने के आसान तरीके के तौर पर पैदल चलने की सलाह देते हैं. दिन में 4,000 या उससे कम कदम चलना कम शारीरिक गतिविधि माना जाता है. आम तौर पर दिन में 10,000 कदम चलने का लक्ष्य बताया जाता है, लेकिन हाल की स्टडीज से पता चला है कि रोजाना 10,000 से कम कदम चलने पर भी सेहत को फायदे मिलते हैं. यानी की अगर आप रोजाना चलने की आदत डालें, छोटी दूरी को पैदल तय करें, तो शरीर मजबूत होगा और बीमारियों का खतरा कम हो सकता है.
विज्ञापन
4000, 8000 या 12,000 कदम?
आपकी सेहत बेहतर बनी रहे, इसके लिए रोजाना कितने कदम चलने होंगे इसका अंदाजा आप एक रिसर्च से मालूम कर सकते हैं. NIH द्वारा प्रकाशित एक रिसर्च एनालिसिस के अनुसार, शोधकर्ता ने उन लोगों के बीच फॉलो-अप के दौरान मौत के रिस्क की तुलना की थी, जो रोजाना 4,000 से कम, 8,000 तक, या 12,000 या उससे ज्यादा कदम चलते थे. उन्होंने यह भी देखा कि क्या कदम की तेजी का बेहतर सेहत से संबंध भी है. फॉलो-अप के दस सालों के दौरान, 4,840 पार्टिसिपेंट्स में से 1,165 लोगों की मौत किसी न किसी वजह से हुई. इनमें से 406 लोगों की मौत दिल से जुड़ी बीमारी से और 283 लोगों की मौत कैंसर से हुई थी. हालांकि, जो लोग रोजाना 4,000 कदम चलते थे, उनकी तुलना में रोजाना 8,000 कदम चलने वालों में किसी भी वजह से मौत का रिस्क 50% कम था. इतना ही नहीं, जो लोग रोजाना 12,000 कदम चलते थे, उनमें सिर्फ 4,000 कदम चलने वालों की तुलना में मौत का रिस्क 65% कम था.
रोजाना चलने की आदत से क्या मिलेंगे फायदे?
ADA के अनुसार, रोजाना चलने की आदत बेहतर सेहत बनाए रखने के लिए फायदेमंद हो सकती है. रोजाना चलने से
विज्ञापन
ब्लड ग्लूकोज (ब्लड शुगर) का लेवल कम होता है
इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है.
दिल की सेहत बेहतर होती है.
मेटाबॉलिज्म बढ़ता है.
वजन कम करना या उसे बनाए रखना आसान हो जाता है.
ब्लड प्रेशर कम होता है.
HDL (अच्छा) कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है.
LDL (बुरा) कोलेस्ट्रॉल कम होता है.
आपका मूड बेहतर रहता है.
आप ज्यादा फोकस्ड और अलर्ट महसूस करते हैं.
याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता बेहतर होती है.
कुल मिलाकर इतनी बात साफ है कि रोजाना चलने की आदत आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.