How To Manage Stress and Protect Heart Health: पुणे में एना सेबेस्चियन की 20 जुलाई को कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसे वर्कलोड के चलते हार्ट अटैक आया था। यह मामला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है, लोग वर्क प्लेस पर तनाव और उससे होने वाले नुकसान पर बातें कर रहे हैं। लेकिन क्या नौकरी या निजी जीवन के तनाव से हार्ट अटैक आता है? डॉक्टरों का कहना है कि दिल का दौरा पड़ने से पहले मरीज को उसके लक्षण खुद पता लग जाते हैं। आइए आपको बताते हैं कि तनाव से हार्ट अटैक होने का कितना खतरा होता है? और एक्ससाइज समेत किन आसान आदतों को अपनाकर आप अपनी सेहत को सुधार सकते हैं।
कम उम्र से ही बच्चों की करें काउंसिलंग
इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकुल गोयल (Cardiothoracic, Heart and Lung Transplant Surgery) के मुताबिक रेगुलर एक्सरसाइज और बैलेंस डाइट से हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। उनका कहना था कि दिल संबंधी बीमारियों के बारे में कम उम्र से ही बच्चों को इससे बचने के लिए परामर्श करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Puppy को पालना ‘बिगाड़’ रहा लोगों की सेहत! स्टडी में आए चौंकाने वाले फैक्ट्स
क्यों बढ़ता है आर्टरी में ब्लॉकेज का खतरा?
डॉक्टरों के अनुसार दिल का दौरा पड़ने से पहले लोगों को हाथों में चिपचिपाहट होना और पेट में गांठ जैसा महसूस होता है। इसके अलावा कुछ लोगों में बार-बार दस्त होने की भी शिकायत होती है। इसके अलावा दिल की धड़कनें तेज होना, ब्लड प्रेशर बढ़ाना हमारी आर्टरी में ब्लॉकेज का खतरा बढ़ाता है।
हार्ट अटैक से पहले बॉडी पर ये दिखते हैं लक्षण
- लंबे समय से तनाव,
- तनाव से ब्रेन स्ट्रोक आने का खतरा होता है।
- नींद कम आना, सही से नींद न आना
- डायबिटीज, ब्लड प्रेशर की बीमारी होना
- छाती में भारीपन या सीने में दर्द की शिकायत
हार्ट अटैक से कैसे बचा जा सकता है
- रोजमर्रा की लाइफ से तनाव कम करें
- तनाव कम करने के लिए किताबें पढ़ें ब्रीथिंग एक्सरसाइज करें
- सैर और योग को अपने डेली रूटीन में शामिल करें
- अपनी पसंद का संगीत सुनें और ब्रीथिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं
- कम से कम 7 से 8 घंटे तक की नींद लें
- मेडिटेशन करें, लगातार तनाव बढ़ने पर डॉक्टर से परामर्श करें।
ये भी पढ़ें: Improve Eyesight Naturally: इन 7 चीजों से बाज की तरह तेज हो सकती हैं आपकी आंखें! तीसरे से तो चेहरे पर भी आएगा निखार
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
12 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
15 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
15 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
18 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
19 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
21 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
22 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines