Dabur Chyawanprash: आयुर्वेद का अमृत कहलाने वाले डाबर च्यवनप्राश के फायदों को आधुनिक विज्ञान भी मानता है. डाबर च्यवनप्राश इस विरासत को आजादी के बाद से भारत के हर घर तक पहुंचा रहा है. सर्दियों का मौसम आते ही खांसी-जुकाम, कमजोरी और मौसमी संक्रमण लोगों को परेशान करने लगते हैं. दिल्ली-एनसीआर, मुंबई जैसे महानगरों में तो प्रदूषण की दोहरी मार पड़ती है. ऐसे में सदियों पुराना आयुर्वेदिक ‘अमृत’ च्यवनप्राश सबसे भरोसेमंद साथी साबित होता है. आयुर्वेद के प्राचीन और महत्वपूर्ण ग्रंथ चरक संहिता में भी च्यवनप्राश को रसायन श्रेणी की सर्वोत्तम औषधि बताया गया है. इसे खांसी, दमा, श्वांस रोग, कमजोरी और बुढ़ापे को दूर करने में यह चमत्कारी असर दिखाता है. आज आधुनिक विज्ञान भी इसकी ताकत को स्वीकार करता है. दर्जनों क्लीनिकल स्टडीज और रिसर्च पेपर्स में साबित हो चुका है कि च्यवनप्राश शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में असरदार है.
च्यवनप्राश के फायदे | Dabur Chyawanprash Benefits
- शरीर में IgG और IgM एंटीबॉडी लेवल बढ़ाता है
- एलर्जी पैदा करने वाले IgE और हिस्टामिन को कम करता है
- नेचुरल किलर (NK) सेल्स और फागोसाइटिक एक्टिविटी को बूस्ट करता है
- शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है
- वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को संतुलित रखता है
- नियमित सेवन से सर्दी-खांसी कम होती है, एनर्जी लेवल बढ़ता है
- त्वचा में निखार आता है और मौसमी संक्रमण से बचाव होता है.
डाबर च्यवनप्राश आयुर्वेद-आधुनिक विज्ञान का परफेक्ट मेल
इम्युनिटी बूस्टर के लिए च्यवनप्राश का नुस्खा सदियों पुराना है. आधुनिक विज्ञान ने च्यवनप्राश में उपयोग की जाने वाली प्रमुख जड़ी-बूटियों के गुणों को मान्यता दी है. च्यवनप्राश में मौजूद आंवला, अश्वगंधा और गिलोय जैसी जड़ी-बूटियां होती हैं जो स्ट्रेस दूर करने और शरीर का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं. इसमें मौजूद अन्य घटक जैसे पिप्पली, दालचीनी और इलायची पाचन में सहायता करते हैं. आधुनिक विज्ञान इन मसालों के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुणों की पुष्टि करता है. डाबर च्यवनप्राश में 40+ प्रामाणिक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों, शुद्ध देशी घी, तिल का तेल, शहद और खांड का संतुलित मिश्रण होता है.
140 साल पुराना भरोसा, आज भी नंबर-1 है डाबर च्यवनप्राश
डाबर भारत का सबसे भरोसेमंद च्यवनप्राश ब्रांड बना हुआ है. हर बैच को आधुनिक लैब में टेस्ट किया जाता है, भारी धातुओं और कीटनाशकों से पूरी तरह मुक्त रखा जाता है. यही वजह है कि डॉक्टर, न्यूट्रिशनिस्ट और आयुर्वेदाचार्य सबसे ज्यादा डाबर च्यवनप्राश ही सुझाते हैं. इस सर्दी, अपनी और अपने परिवार की इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए वर्षों से भरोसे पर खरा उतर रहे डाबर च्यवनप्राश को ही चुनें, क्योंकि जब बात सेहत की हो तो पुराना सोना ही सबसे अच्छा होता है! बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के लिए अलग-अलग वैरिएंट उपलब्ध हैं :
डाबर च्यवनप्राश का रोजाना कितना करें सेवन?
रोजाना सिर्फ 1-2 चम्मच, पूरे साल तंदुरुस्ती
वयस्क : सुबह-शाम 1-1 चम्मच गुनगुने दूध या पानी के साथ
बच्चे (3 साल से ऊपर) : आधा-1 चम्मच रोज.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
8 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
9 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
11 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
12 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
15 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines