---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Health Tips: पैदल चलना, जॉगिंग और साइकिलिंग, इनमें से सबसे ज्यादा क्या है फायदेमंद?

Health Tips: पैदल चलने से शरीर और मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस रिपोर्ट में हम पैदल चलने, जॉगिंग करने और साइकिल चलाने में से सबसे ज्यादा फायदेमंद क्या है, इस बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

Health Tips: आज के समय में इतनी सुविधाएं उपलब्ध हो गई है कि लोग अपने शरीर को कष्ट देने से कतराते है। शारीरिक रूप से मेहनत करने में लोगों को आलस्य आता है और कुछ लोग अपनी जिंदगी में इतने व्यस्त हो चुके हैं कि अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते। इस वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। आज के दौर में लोग शरीर को कष्ट देना भूल गए हैं, इसी कारण से लोगों को गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। बीमारी से बचने के लिए लोगों को शारीरिक मेहनत करने की बहुत जरूरत होती है। इसलिए सभी लोगों को व्यायाम तथा कोई न कोई फिजिकल एक्टिविटी करने की सलाह दी जाती है।

हमारे पास तीन विकल्प होते हैं, जो हमारी बॉडी को फिजिकली एक्टिव रखने में मदद करते हैं- वॉकिंग, जॉगिंग और साइकिलिंग। मगर इन तीनों में से ज्यादा फायदेमंद क्या है? आइए जानते हैं।

---विज्ञापन---

पैदल चलने के फायदे

पैदल चलने से जोड़ों में लचीलापन आता है। पैदल चलना वृद्ध लोगों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। वॉकिंग से ह्रदय स्वस्थ रहता है और ब्लड प्रेशर भी कम करता है। अगर कोई व्यक्ति नॉर्मल से ज्यादा स्पीड में चलता है, तो उससे कैलोरी बर्न होती है। ऐसे ये वेट लॉस में भी मदद करता है।पैदल चलने से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।

ये भी पढ़ें-Health Tips: बारिश के सीजन में कैसी होनी चाहिए हमारी डाइट? जानिए एक्सपर्ट से

---विज्ञापन---

साइकिलिंग करना

साइकिल चलाने से पैरों को अधिक मजबूती मिलती है। यह मांसपेशियों को मजबूत करता है और गठिया से ग्रसित लोगों को लिए काफी लाभकारी होती है। साइकिल चलाने से भी कैलोरी बर्न होती है। साइकलिंग घर या बाहर दोनों जगह की जा सकती है। साइकिलिंग भी मेंटल हेल्थ के लिए अच्छी होती है। साथ ही, जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या होती है, उनके लिए भी साइकिल चलाना फायदेमंद साबित होता है। हालांकि, साइकिल चलाना अच्छा है, मगर कुछ लोग जैसे वृद्ध या गर्भावस्था जैसी स्थितियों में ये एक्टिविटी नहीं की जा सकती है। यदि किसी को घुटनों पर कोई पुरानी चोट है, तो वह भी ज्यादा साइकिल नहीं चला सकता है।

जॉगिंग करना

जॉगिंग करना एक इंटैंस एक्सरसाइज है। पैदल चलने की तुलना में जॉगिंग करने से कैलोरी बर्न करने में ज्यादा मदद मिलती है। हाई बीपी के मरीजों तथा जिन लोगों को वेट लॉस करना है, उनके लिए जॉगिंग बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। जॉगिंग करने से बॉडी की सहनशक्ति बढ़ती हैं और ह्रदय से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। जॉगिंग अच्छी है, मगर पैदल चलने और साइकिलिंग की तुलना में बहुत ज्यादा हैवी एक्टिविटी होती है और इससे आपका शरीर जल्दी थक भी सकता है।

---विज्ञापन---

एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

रांची रिम्स अस्पताल के डॉक्टर विकास बताते हैं कि तीनों के अपने-अपने फायदे हैं, मगर वॉकिंग करना इसलिए ज्यादा सही है क्योंकि हर कोई इसे कर सकता है। पैदल चलना हल्की मगर असरदार एक्टिविटी होती है। इसे करने से आपका शरीर वेट लॉस, इम्यूनिटी से लेकर गंभीर बीमारियों के प्रकोप से बचेगा तथा इसके साइड-इफेक्ट्स भी बहुत कम होते हैं।

ये भी पढ़ें-Health Tips: नाश्ते का क्या है सबसे अच्छा समय? जानें डॉक्टर की राय

---विज्ञापन---

First published on: Jun 24, 2025 07:10 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola