Cucumber Benefits: गर्मियों के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीना चाहिए। इस मौसम में शरीर पानी की ज्यादा डिमांड करता है। पानी के साथ आपको डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जो मौसमी बीमारियों से बचाकर आपको दिनभर एनर्जी देते रहें। इनमें खीरा भी शामिल है। इसलिए हम आपके लिए खीरा के फायदे लेकर आए हैं।
खीरा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्मियों में ये बाजारों में काफी मात्रा में मिलता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी और विटामिन के आदि पाए जाते हैं। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। गर्मियों में इसे आप काला नमक लगाकर खा सकते हैं।
और पढ़िए – Yoga Asanas For Stay Fit: नहीं होगें बूढ़े, 50 की उम्र में भी दिखेंगे जवां, बस कर लें ये योगासन
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है खीरा
गर्मियों की खीरे का सेवन बेहद लाभकारी होता है। ये पानी की कमी पूरी करता है। खास बात ये है कि डायबिटीज से लेकर हृदय रोग और हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने तक के लिए भी खीरा बेहद फायदेमंद है। इसकी हाइड्रेशन क्वालिटी आंतों को स्वस्थ बनाए रखती है, जिससे कब्ज और किडनी की पथरी से बचाव होता है।
खीरा के पोषक तत्व
डाइट एक्सपर्ट्स डॉक्टर रंजना सिंह कहती हैं कि खीरे में सबसे ज्यादा पानी होता है। इसके अलावा इसमें फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटैशियम होता है। इतना ही नहीं इसमें विटामिन-बी, विटामिन ए, और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखते हैं।
खीरा खाने के लाभ (Cucumber Benefits)
- खीरे में पोषक तत्व के तौर पर विटामिन सी, विटामिन के, पोटेशियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम और कॉपर प्रमुख रूप से मौजूद होते हैं। 2. इसके सेवन से शरीर में ठंडक पहुंचती है। साथ ही पानी की मात्रा बढ़ती है।
- खीरा गर्मियों के मौसम में इम्युनिटी बूस्ट करता है। इसमें पाए जाने वाला विटामिन सी मौसमी बीमारियों से बचाता है।
- वजन घटाने के लिए आप फाइबर युक्त खीरे को शामिल कर सकते हैं। इसमें काफी कम कैलोरी होती है, जिससे मोटापा नहीं बढ़ता।
- पाचन तंत्र को मजबूत करने में खीरा लाभ देता है। इसके सेवन से मल सॉफ्ट और पेट आसानी से खाली होता है। अपच-गैस और जी मिचलाने की समस्या भी दूर होती है।
- खीरे में 80 प्रतिशत तक पानी पाया जाता है, इसलिए इसे डाइट में जरूर शामिल करें। विटामिन सी से भरपूर खीरा गर्मियों में शरीर को एनर्जेटिक रखेगा।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
8 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
11 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
13 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
13 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines