Covid Vaccine Side Effect: कोरोना को रोकने के लिए लगने जाने वाली वैक्सीन के कारण साइड इफेक्ट के बीच कंपनी एस्ट्राजेनेका ने कई बातों का खुलासा किया है। कंपनी ने ब्रिटेन के हाई कोर्ट को सौंपे डॉक्यूमेंट में स्वीकार किया है कि वैक्सीन लेने के बाद थ्रोम्बोसिस थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (Thrombosis Thrombocytopenia Syndrome) का खतरा रहता है।
टीटीएस क्या है?
टीटीएस में ब्लड वेसल्स में थक्का जम जाता है और प्लेटलेट काउंट कम हो जाती है। हालांकि, यह बहुत कम मामलों में होता है। एंटी कोरोना वायरस वैक्सीन ने लोगों की जान बचाई है, लेकिन कम मामलों में दिमाग या अन्य ब्लड वेसल्स में थक्का जम जाता है।
टीटीएस के लक्षण
- स्ट्रोक
- असामान्य रक्तस्राव (नाक से खून आना, मसूड़ों से खून आना, भारी मासिक धर्म)
- आपके मल या पेशाब में खून।
- स्किन में ब्लीडिंग का पता लगाएं जो बैंगनी-लाल दाने जैसा दिखता है।
- ऐसे कट के निशान जिनमें से खून बहता रहता है।
एस्ट्राजेनेका पर क्या आरोप लगे हैं
एस्ट्राजेनेका पर आरोप है कि उसकी वैक्सीन के कारण लोगों को मौतें हुई हैं। इस मामले में कंपनी पर ब्रिटेन में मुकदमा चल रहा है। ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका ग्लोबल लेवल पर कोविशील्ड और वैक्सजेवरिया ब्रांड से एंटी कोरोना वायरस वैक्सीन बनाती है।
भारत में कोविशील्ड सीरम इंस्टीट्यूट बनाती है। ब्लड वेसल्स में थक्के जमने की खबरों के बीच सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (Serum Institute of India) ने कोई फीडबैक नहीं दिया है। कंपनी पर मुकदमा जेमी स्काट ने किया था जिन्हें अप्रैल 2021 में एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन लगवाने के बाद गंभीर साइड इफेक्ट का सामना करना पड़ा था।
ब्रिटेन में नहीं दी जा रही है वैक्सीन
सुरक्षा के कारण ब्रिटेन में अब एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन नहीं दी जा रही है। पिछले साल डब्ल्यूएचओ ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि उन लोगों में टीटीएस का असर दिखा जिन्हें एंटी कोरोना वायरस वैक्सीन लगाई गई थी।
ये भी पढ़ें- Covishield Vaccine से हार्ट अटैक का खतरा! न करें इन 5 शुरुआती लक्षणों को इग्नोर
ये भी पढ़ें- 5 पॉइंट में जानें Covishield वैक्सीन से क्यों जम रहे खून के थक्के?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
18 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
20 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
21 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
23 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines