Covishield लगवाने वाले सावधान! ये वैक्‍सीन शरीर में जमा रही है खून के थक्‍के, कंपनी ने खुद किया कबूल

Covid Vaccine Side Effect: वैक्सीन बनाने वाली इस कंपनी ने पहली बार कबूला है कि कोरोना वैक्सीन से साइड इफेक्ट हो सकता है। इस वैक्सीन से थ्रोम्बोसिस थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम का जोखिम रहता है। आइए जानें क्या है टीटीएस की बीमारी,.

Corona Vaccine | Heart Attack | Karnataka

कोरोना वैक्सीन Image Credit: Freepik

Covid Vaccine Side Effect: कोरोना को रोकने के लिए लगने जाने वाली वैक्सीन के कारण साइड इफेक्ट के बीच कंपनी एस्ट्राजेनेका ने कई बातों का खुलासा किया है। कंपनी ने ब्रिटेन के हाई कोर्ट को सौंपे डॉक्यूमेंट में स्वीकार किया है कि वैक्सीन लेने के बाद थ्रोम्बोसिस थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (Thrombosis Thrombocytopenia Syndrome) का खतरा रहता है।

विज्ञापन

टीटीएस क्या है? 

टीटीएस में ब्लड वेसल्स में थक्का जम जाता है और प्लेटलेट काउंट कम हो जाती है। हालांकि, यह बहुत कम मामलों में होता है। एंटी कोरोना वायरस वैक्सीन ने लोगों की जान बचाई है, लेकिन कम मामलों में दिमाग या अन्य ब्लड वेसल्स में थक्का जम जाता है।

विज्ञापन

टीटीएस के लक्षण 

  • स्ट्रोक
  • असामान्य रक्तस्राव (नाक से खून आना, मसूड़ों से खून आना, भारी मासिक धर्म)
  • आपके मल या पेशाब में खून।
  • स्किन में ब्लीडिंग का पता लगाएं जो बैंगनी-लाल दाने जैसा दिखता है।
  • ऐसे कट के निशान जिनमें से खून बहता रहता है।

एस्ट्राजेनेका पर क्या आरोप लगे हैं

एस्ट्राजेनेका पर आरोप है कि उसकी वैक्सीन के कारण लोगों को मौतें हुई हैं। इस मामले में कंपनी पर ब्रिटेन में मुकदमा चल रहा है। ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका ग्लोबल लेवल पर कोविशील्ड और वैक्सजेवरिया ब्रांड से एंटी कोरोना वायरस वैक्सीन बनाती है।

भारत में कोविशील्ड सीरम इंस्टीट्यूट बनाती है। ब्लड वेसल्स में थक्के जमने की खबरों के बीच सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (Serum Institute of India) ने कोई फीडबैक नहीं दिया है। कंपनी पर मुकदमा जेमी स्काट ने किया था जिन्हें अप्रैल 2021 में एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन लगवाने के बाद गंभीर साइड इफेक्ट का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

ब्रिटेन में नहीं दी जा रही है वैक्सीन 

सुरक्षा के कारण ब्रिटेन में अब एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन नहीं दी जा रही है। पिछले साल डब्ल्यूएचओ ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि उन लोगों में टीटीएस का असर दिखा जिन्हें एंटी कोरोना वायरस वैक्सीन लगाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ