Covid-19Alert: दिल्ली में कोरोना से कल चौथी मौत हो चुकी है। राजधानी में धीरे-धीरे कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। बीते दिन यहां कोरोना के 44 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद कुल मामले 480 हो चुके हैं। कल जिस मरीज की मौत हुई थी, वह एक 22 वर्षीय युवती थी। उसे कोरोना के साथ-साथ टीबी भी था। दरअसल, वह टीबी की बीमारी से पहले से ही पीड़ित थी, जिसके बाद उसे कोरोना भी हो गया था। ऐसे में अब यह जानना बहुत जरूरी हो गया है कि क्या टीबी के मरीजों के लिए कोरोना आम लोगों की तुलना में ज्यादा घातक है? आइए जानते हैं।
युवती पहले से थी बीमार
दिल्ली की 22 वर्षीय युवती को पहले से टीबी था। उसके दोनों फेफड़ों में संक्रमण हो रखा था। उसे काफी समय पहले से ही फेफड़ों की बीमारी थी। डॉक्टरों के अनुसार, फेफड़ों के डैमेज होने के बाद और कोरोना संक्रमण से उसकी इम्यूनिटी कम हो गई, जो उसकी मौत का कारण बनी।
ये भी पढ़ें- Covid Alert: कोरोना का बड़ा साइड इफेक्ट आया सामने, लोगों को सुनने में होगी परेशानी!
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
रांची रिम्स अस्पताल के न्यूरो और स्पाइन सर्जन डॉक्टर विकास न्यूज 24 से खास बातचीत में बताते हैं कि टीबी पहले से ही एक गंभीर फेफड़ों से जुड़ी बीमारी है। कोरोना भी लंग्स से जुड़ा डिजीज है। अगर किसी को एकसाथ दो घातक रोग होते हैं, तो उन लोगों को जान का जोखिम अन्य लोगों की तुलना में बहुत अधिक हो जाता है। टीबी के मरीजों की इम्यूनिटी पहले से ही कमजोर होती है, ऐसे में उन्हें लॉन्ग कोविड होने की संभावना भी बहुत अधिक होती है।
सिर्फ टीबी नहीं अन्य बीमारियों में टीबी का रिस्क डबल
डॉक्टर बताते हैं कि यदि किसी को कोई भी इम्यूनोकॉम्प्रोमाइज डिजीज है जैसे की एड्स, कैंसर, टीबी या फिर हाई बीपी, तो ऐसे लोगों को कोरोना से बचना बहुत अहम होता है। दरअसल, इन लोगों के शरीर की इम्यूनिटी पहले से ही बहुत वीक होती है। इन लोगों का शरीर पहली बीमारी से लड़ने के लिए सक्षम नहीं होता है, एक और बीमारी का सामना करना इनके लिए बहुत जानलेवा हो सकता है।
बचाव के लिए क्या करें?
- वैक्सीन पूरा करें, ये लोग वैक्सीन के दोनों और बूस्टर डोज का शॉट जरूर लें।
- ये लोग हर 3 से 6 महीनों में एक बार फिर से बूस्टर डोज लगवाएं।
- इन लोगों को कपड़े के मास्क की जगह N95 मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।
- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में जिंक, विटामिन सी और डी युक्त फूड्स खाएं।
- संक्रमित इलाकों, महामारी के दौरान भीड़-भाड़ वाले इलाके से दूरी बनाएं।
- हाथों की नियमित सफाई करें।
- घर के अंदर धूल-मिट्टी न जमने दें।
- अपनी दवाओं का सेवन समय-समय पर करते रहें।
- धूम्रपान और शराब से बचें।
- गहरी सांसों वाले व्यायाम करें।
ये भी पढ़ें- Covid-19 Alert: सर्दी-खांसी होते ही तुरंत कोरोना टेस्ट के लिए न भागे, कोविड ऑफिसर की लोगों को राय
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
12 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
15 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
16 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
17 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
18 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines