Covid Alert: देश-विदेश में एकबार फिर कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। साल 2020 में इस वायरस ने जन्म लिया था, जिसके बाद दुनियाभर के लोगों ने इससे हुए विध्वंस को देखा था। सिर्फ 1 वायरस ने लाखों लोगों की जान ले ली थी। अब एकबार फिर से इस वायरस के नए वेरिएंट ने दबे पैरों फिर से वापसी कर ली है। हांगकांग, सिंगापुर और थाईलैंड के बाद भारत के महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 के मामले पाए गए हैं।
यहां अभी तक 53 एक्टिव केस की पुष्टि की गई है, जिसके बाद राज्य सरकार पूरी निगरानी बरत रही है। अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी कोरोना को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाई लेवल मीटिंग की है, जिसमें उन्होंने अपने सभी अधिकारियों के साथ अलर्ट मोड पर काम करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल थे।
यूपी में हालात स्थिर
सीएम योगी ने बताया कि फिलहाल राज्य में नए वेरिएंट के कोई एक्टिव मामले नहीं हैं और न ही पुराने कोई कोविड के मामले हैं। इसलिए, राज्य में फिलहाल हालात स्थिर हैं लेकिन विदेशों में बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए सावधानी और निगरानी दोनों करना जरूरी है। किसी भी तरह की लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।
ये भी पढ़ें- Covid Alert: कोरोना वायरस से बढ़ रहा मौतों का सिलसिला… थाईलैंड-सिंगापुर में हालात गंभीर, भारत की क्या तैयारी?
क्या है नया वेरिएंट JN.1?
कोरोना का यह नया वेरिएंट ओमिक्रोन वेरिएंट का ही सब-वेरिएंट है, जिसे JN.1 माना जा रहा है। भारत में साल 2023 में इस प्रकार का एक मामला मिल चुका है और ओमिक्रोन वेरिएंट भी संक्रमण कर चुका है। इसलिए, देश के लिए यह कोई नया प्रकार नहीं है। इसे अन्य प्रकारों से थोड़ा अधिक गंभीर माना जा रहा है। हांगकांग में कोरोना से हुई मौतों की लिस्ट में बुजुर्ग शामिल थे। इससे यह माना जा रहा है कि कम इम्यूनिटी और बुजुर्गों को जेएन.1 वेरिएंट से खतरा ज्यादा है।
लक्षण समझें
नाक बहना, खांसी, बुखार और गले में खराश इस वेरिएंट के संकेत हो सकते हैं। इसके अलावा, सिरदर्द, उल्टी-मतली और दस्त के साथ ठंड लगना भी JN.1 वेरिएंट के लक्षण है। भारत में उन लोगों को इस वेरिएंट से ज्यादा रिस्क है, जिन्होंने वैक्सीन और बूस्टर डोज नहीं ली है।
बचाव कैसे करें?
कोरोना के नए वेरिएंट के संक्रमण से बचने के लिए आपको साफ-सफाई का ध्यान रखना होगा। हाथों को धोएं और सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें। मास्क का प्रयोग करें। सर्दी-जुकाम होने पर खुद को दूसरों से अलग कर लें।
ये भी पढ़ें- Covid-19 Alert: देश में कोरोना की दस्तक! मुंबई में मिले 53 एक्टिव केस, जानें नए वेरिएंट से जुड़ी 5 मुख्य बातें
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
4 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
4 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
9 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
13 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines