Covid Alert: स्वास्थ्य विभाग की लोगों से अपील, बूस्टर डोज लें, इन राज्यों में ज्यादा एक्टिव केस

Covid Alert: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन का अलर्ट जारी हुआ है। पिछले 24 घंटों में पंजाब में भी कोरोना से एक मौत हो चुकी है।

Corona

Covid Alert: भारत में कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल हो रहा है। यहां कोविड-19 एकबार फिर से लोगों को डराने लगा है। बता दें कि इस बार कोरोना के 4 नए वेरिएंट्स से लोग प्रभावित हो रहे हैं। ये सभी वेरिएंट ओमिक्रॉन फैमिली के हैं- NB.1.8.1, JN.1, XFG सीरीज और LF.7। दिल्ली से सटे इलाकों में भी कोरोना का कहर बढ़ गया है। नोएडा में 28 मई को 19 कोविड के मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन

हरियाणा में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। यहां मंगलवार तक 16 एक्टिव केस की पुष्टि हुई है। हालांकि, राज्य स्वास्थ्य मंत्री ने स्थिति नियंत्रित होने का दावा किया है और लोगों से पैनिक न करने की सलाह दी है।

विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना में भी पिछले 24 घंटों में एक युवक की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, कुल एक्टिव मामलों की बात करें, तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से 29 मई की सुबह तक 1010 मरीजों के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। देश में कोरोना से अबतक 7 लोगों की मौत हुई हैं। यूपी और बिहार में भी पिछले 2 दिनों में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी है। वहां भी निगरानी तेज कर दी गई है। केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के मुख्य स्पॉट सेंटर्स हैं। दिल्ली में कोरोना के मामले 100 से पार हैं। छत्तीसगढ़ और गोवा में भी 1-1 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन

क्या घबराने की जरूरत है?

हालांकि, कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग फिलहाल लोगों से घबराने के लिए मना कर रहे हैं। सभी नागरिक स्वच्छता और नियमों का पालन करेंगे, तो इंफेक्शन से बच सकेंगे। WHO ने भी पॉजिटिविटी रेट बढ़ने पर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और साफ-सफाई पर ध्यान देने के लिए कहा है। कोविड-19 के लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए न्यूज 24 के साथ…

LIVE UPDATES

Covid Alert LIVE: बूस्टर डोज कब-कब ले सकते हैं?

Covid Alert LIVE: डॉक्टर के मुताबिक, बूस्टर डोज 6 महीनों में एकबार फिर दोबारा लिया जा सकता है।

Covid Alert LIVE: वैक्सीनेशन क्यों जरूरी?

Covid Alert LIVE: स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सभी लोगों को अपना वैक्सीन और बूस्टर डोज लेने की सलाह दी गई है क्योंकि इससे संक्रमण का जोखिम कम होता है।

Covid Alert LIVE: क्या महिलाओं को ज्यादा रिस्क?

Covid Alert LIVE: इस पर डॉक्टर अनुज कुमार बताते हैं कि इस बात का वैज्ञानिक ठोस नहीं है लेकिन 40 साल से अधिक आयु की महिला या पहले से किसी बीमारी से पीड़ित महिला को इसका संक्रमण हो सकता है।

Covid Alert LIVE: नोएडा में फैल रहा कोरोना

Covid Alert LIVE: नोएडा में भी कोरोना वायरस का कहर बरप रहा है। यहां 19 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिसमें से 11 महिलाओं को कोरोना संक्रमण हुआ है।

Covid Alert LIVE: हरियाणा में कितने केस

Covid Alert LIVE: दिल्ली से सटे हरियाणा में मंगलवार शाम तक कोरोना क 16 पॉजिटिव केस की पुष्टि की है।

Covid Alert LIVE: महाराष्ट्र में कोरोना से कैसे हालात?

Covid Alert LIVE: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, केरल के बाद महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं। यहां फिलहाल, एक्टिव केस 210 है।

Covid Alert: दिल्ली के अस्पतालों में तैयारी

Covid Alert: राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। आपातकालिन स्थिति के लिए आरएमएल अस्पताल में कोविड वॉर्ड्स और बैड्स की व्यवस्था कर दी गई है।

Covid Alert LIVE: गोवा में कोविड

Covid Alert LIVE: गोवा में भी कोरोना वायरस से पीड़ित 1 संक्रमित की पुष्टि हुई है।

Covid Alert LIVE: मौत का आंकड़ा

Covid Alert LIVE: देश में कोरोना से अबतक 7 मौतों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक मौते हैं।

Covid Alert LIVE: कोरोना के कहां मिले नए मामले?

Covid Alert LIVE: कोरोना के नए मामले केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई राज्यों के हैं। गोवा में भी एक केस मिला है।

Covid Alert LIVE: 1000 से पार केस

Covid Alert LIVE: स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, देश में 29 मई की सुबह तक कोरोना के कुल एक्टिव मामले 1010 हैं। साथ ही, अबतक 7 मौतों की भी पुष्टि हुई है।

Covid Alert LIVE: कोरोना से पंजाब में मौत

Covid Alert LIVE: पंजाब के लुधियाना में कोरोना वायरस से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। इस मरीज को पहले से भी कई गंभीर बीमारियां थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ