हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Covid-19 Cases In India: लखनऊ में 8 नए केस, पीएम से मिलने वालों के लिए जारी नई कोविड गाइडलाइन, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें

Covid-19 Cases In India: भारत में कोरोना वायरस से अबतक कुल मामले 7121 दर्ज किए जा चुके हैं। हाल ही में कोरोना से रांची में एक मौत की भी पुष्टि हुई है। वहीं, कर्नाटक में भी नए केस के साथ-साथ 2 मौतें दर्ज की गई हैं।

विज्ञापन

Live Updates

14:18 (IST) 11 Jun 2025

Corona LIVE Cases In India: यूपी में जारी नई एडवाइजरी

Corona LIVE Cases In India: यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर सरकार ने नई हेल्थ एडवाइजरी जारी कर दी है। इसमें ज्यादा प्रभावित इलाकों में अस्पतालों में दवाओं और उपचार के लिए सभी जरूरी चीजों को स्टोर करने की सलाह दी गई है।

14:06 (IST) 11 Jun 2025

Corona LIVE Cases In India: झारखंड में कोरोना के 6 नए केस

Corona LIVE Cases In India: झारखंड में भी कोरोना के कल 6 नए केस मिले हैं। वहीं, 1 की मौत भी दर्ज की गई है

13:20 (IST) 11 Jun 2025

Corona LIVE Cases In India: लखनऊ में 24 घंटों में मिले 8 नए केस

Corona LIVE Cases In India: लखनऊ में 24 घंटों में 8 नए कोरोना के केस मिले हैं। इनमें डॉक्टर और मेडिकल स्टूडेंट भी शामिल है।

12:50 (IST) 11 Jun 2025

Corona LIVE Cases In India: केरल में कितने केस?

Corona LIVE Cases In India: देश में कोरोना का आकंड़ा 7000 पार कर चुका है, जिसमें केरल से सबसे ज्यादा मामलें दर्ज किए गए हैं। यहां 223 केस हैं।

12:32 (IST) 11 Jun 2025

Corona LIVE Cases In India: मुरादाबाद में कोरोना मरीज

Corona LIVE Cases In India: यूपी के मुरादाबाद में कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला स्वास्थ्य कर्मचारी।

11:25 (IST) 11 Jun 2025

Corona LIVE Cases In India: पीएम से मिलने वालों को करवानी होगी कोविड जांच

Corona LIVE Cases In India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने से पहले सभी को RT-PCR टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा। मंत्री भी मिलने से पहले करवाएंगे जांच।

11:11 (IST) 11 Jun 2025

Corona LIVE Cases In India: कर्नाटक में 2 मौतें

Corona LIVE Cases In India: कर्नाटक में कोरोना से 2 और मरीजों की मौतें हुई है। राज्य में कुल 11 कोविड से होने वाली मौते दर्ज की गई।

10:50 (IST) 11 Jun 2025

Corona LIVE Cases In India: पंचकुला में कोरोना का मरीज मिला

Corona LIVE Cases In India: हरियाणा के पंचकुला में कोरोना वायरस से संक्रमित 3 मरीजों की पुष्टि हुई है।

10:02 (IST) 11 Jun 2025

Corona LIVE Cases In India: देश में कोरोना संक्रमितों का आकंड़ा 7000 के पार

Corona LIVE Cases In India: देश में कोरोना संक्रमितों का लेटेस्ट अपडेट केंद्र ने जारी कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, देश में कुल कोविड केस पहुंचे 7121।

09:40 (IST) 11 Jun 2025

Corona LIVE Cases In India: जबलपुर में कोरोना

Corona LIVE Cases In India: इंदौर के बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी कोरोना का संक्रमित मिला है। 80 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव।

08:39 (IST) 11 Jun 2025

Corona LIVE Cases In India: गुजरात में नए केस

Corona LIVE Cases In India: कोरोना केो गुजरात में 223 नए केस मिले हैं। राज्य में कुल मामले 1000 के पार।

08:31 (IST) 11 Jun 2025

Corona LIVE Cases In India: 10 दिन में 3000 केस

Corona LIVE Cases In India: देश में बीते 10 दिनों में कोरोना के 3000 नए केस मिले हैं।

08:09 (IST) 11 Jun 2025

Corona LIVE Cases In India: 24 घंटों में मिले नए मरीज

Corona LIVE Cases In India: देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 378 मरीज मिल चुके हैं।

07:40 (IST) 11 Jun 2025

Corona LIVE Cases In India: फरीदाबाद में बढ़े केस

Corona LIVE Cases In India: फरीदाबाद में भी कल यानी मंगलवार को कोरोना के 7 नए मरीजों के बाद केस बढ़ गए हैं।

07:29 (IST) 11 Jun 2025

Corona LIVE Cases In India: गुरुग्राम में मिले नए मरीज

Corona LIVE Cases In India: गुरुग्राम में मिले कोरोना वायरस के 11 नए मरीज मिले हैं।

06:51 (IST) 11 Jun 2025

Corona LIVE Cases In India: नोएडा में नए मामले

Corona LIVE Cases In India: कोरोना वायरस के नोए़़डा में मिले 52 नए केस। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 274।

06:48 (IST) 11 Jun 2025

Corona LIVE Cases In India: कोरोना से रांची में मौत

Corona LIVE Cases In India: मंगलवार को रांची के रिम्स अस्पताल में कोरोना के एक और मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। बता दें कि वह अन्य बीमारियों से भी पीड़ित था।

Corona Cases In India: भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 7121 हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने से पहले सभी को करवाना होगा RT-PCR टेस्ट। सभी मंत्रियों के लिए भी कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। हाल ही में 3 राज्यों से कोविड-19 से मौतों की रिपोर्ट सामने आई थी। दिल्ली में एक 90 वर्षीय महिला की मृत्यु हुई, जिन्हें पहले से ही गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं जैसे कि कंजेस्टिव हार्ट फेल्योर और क्रॉनिक किडनी डिजीज।

वहीं, झारखंड में 44 वर्षीय पुरुष की मृत्यु एस्पिरेशन निमोनिया, एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (ARDS), सेप्टिक शॉक, हाइपरटेंशन और हाइपोथायरॉयडिज्म के चलते हुई, इस मरीज को भी कोरोना हुआ था। वहीं, केरल में 79 वर्षीय पुरुष की मौत कोरोना, निमोनिया, मल्टी ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम और सेप्सिस के कारण हुई। केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव मामलों की पुष्टि हुई है। हेल्थ मिनिस्ट्री से मिले अपडेट के अनुसार, राज्य में फिलहाल कोरोना के एक्टिव केस 2053 हो चुके हैं। इसके अलावा गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल के साथ-साथ कर्नाटक और हरियाणा में भी नए मामले मिल रहे हैं। कोविड-19 के लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए न्यूज-24 से…

ये भी पढ़ें- 6000 के पार कोरोना केस, इन राज्यों में सबसे ज्यादा मामले, क्या आएगी नई लहर? 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola