Corona Cases In India: भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 7121 हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने से पहले सभी को करवाना होगा RT-PCR टेस्ट। सभी मंत्रियों के लिए भी कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। हाल ही में 3 राज्यों से कोविड-19 से मौतों की रिपोर्ट सामने आई थी। दिल्ली में एक 90 वर्षीय महिला की मृत्यु हुई, जिन्हें पहले से ही गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं जैसे कि कंजेस्टिव हार्ट फेल्योर और क्रॉनिक किडनी डिजीज।
वहीं, झारखंड में 44 वर्षीय पुरुष की मृत्यु एस्पिरेशन निमोनिया, एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (ARDS), सेप्टिक शॉक, हाइपरटेंशन और हाइपोथायरॉयडिज्म के चलते हुई, इस मरीज को भी कोरोना हुआ था। वहीं, केरल में 79 वर्षीय पुरुष की मौत कोरोना, निमोनिया, मल्टी ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम और सेप्सिस के कारण हुई। केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव मामलों की पुष्टि हुई है। हेल्थ मिनिस्ट्री से मिले अपडेट के अनुसार, राज्य में फिलहाल कोरोना के एक्टिव केस 2053 हो चुके हैं। इसके अलावा गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल के साथ-साथ कर्नाटक और हरियाणा में भी नए मामले मिल रहे हैं। कोविड-19 के लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए न्यूज-24 से…