Covid-19 Alert: कोरोना से जंग लड़ने के लिए हमें मास्क, सेनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अच्छी इम्यूनिटी भी चाहिए होती है। इम्यूनिटी आपको 1 नहीं बल्कि कई बीमारियों से बचाती है। कोरोना भी इनमें से एक है। इस समय दुनिया में एकबार फिर से कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। कई देशों में हजारों तो कुछ में लाखों मरीजों का आंकड़ा है। भारत में भी कोरोना के 4000 के पार केस हो चुके हैं। डॉक्टरों की मानें तो ओमिक्रोन के चारों सब-वेरिएंट्स बहुत संक्रामक है। ऐसे में हमें इससे संक्रमित होने से खुद को बचाना बहुत जरूरी होता है।
किसी भी संक्रमण से बचने के लिए हमें अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखना होता है। इम्यूनिटी डाइट की मदद से ही सुधारी या बिगाड़ी दोनों जा सकती है। सही खानपान हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और हमें बीमारियों से बचाता है तथा लड़ने में मदद करता है। वहीं, खराब और असंतुलित भोजन का सेवन करने से इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में कोरोना से बचाव भी मुश्किल हो सकता है।
इस रिपोर्ट में जानते हैं कोरोना से बचाव के लिए हमें अपनी डाइट कैसी रखनी चाहिए और कैसा खाना खाना चाहिए तथा किनसे परहेज करना चाहिए।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दिल्ली के मालविय नगर के पल्मोनोलॉजिस्ट और पीडियाट्रिशियन डॉक्टर विभु क्वात्रा बताते हैं कि कोविड-19 ऐसा वायरस है, जो दुनिया में आ चुका है। इसे खत्म करना संभव नहीं है। इसलिए, इससे बचाव ही सबसे जरूरी और उचित उपाय है। कोरोना का यह वेरिएंट इंफेक्शन को तेजी से बढ़ाने वाला है। इसका मतलब है कि एक इंसान से दूसरे इंसान में इसके फैलने की क्षमता बहुत अधिक है। ऐसे में बचाव पर ध्यान देना ही पड़ता है।
ये भी पढ़ें- Covid Alert: कोरोना का बड़ा साइड इफेक्ट आया सामने, लोगों को सुनने में होगी परेशानी!
बचाव के लिए डाइट का क्या रोल?
वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, साफ-सफाई और सेनिटाइजर के साथ-साथ भीड़-भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाने की जरूरत होती है। मगर इन सबके अलावा, डाइट भी एक अहम फैक्टर है, जो हमें कोरोना से बचाने में मदद करता है। डाइट हमें इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में मदद करती है। जानते हैं डॉक्टर ने क्या खाने की सलाह दी है और किन चीजों से परहेज के लिए कहा है।
क्या नहीं खाना चाहिए?
डॉक्टर के मुताबिक, हमें इस समय बाहर की खुली चीजें यानी स्ट्रीट फूड्स खाने से बचना चाहिए। इन्हें बनाने के लिए साफ-सफाई और हाइजीन का ख्याल नहीं रखा जाता है। जंक फूड्स और प्रोसेस्ड फूड्स भी शरीर में हानिकारक तत्वों को बढ़ाते हैं, जिससे इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है।
नॉनवेज और सी फूड का कैसा असर?
इस बारे में एक्सपर्ट बताते हैं कि कोरोना वायरस से बचाव में सी फूड और नॉनवेज फूड्स खाना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि ये कुछ ऐसे न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करते हैं। मगर कोरोना और बर्ड फ्लू साथ में ही किसी इलाके में फैला हुआ है, तो वहां के लोगों को इन्हें नहीं खाना चाहिए।
क्या खाएं?
इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए हमारे घर में मौजूद कुछ चीजों को रोजाना सेवन करना चाहिए जैसे कि अदरक, सभी प्रकार के सिट्रस फ्रूट्स जैसे कि संतरे और खट्टे फल, विटामिन-ए से भरपूर गाजर जरूर खाएं। चुकंदर खा सकते हैं और सभी मौसमी फल-सब्जी खाएं। प्रोटीन सोर्स के लिए अंडा, पनीर, राजमा, सोयाबीन आदि का सेवन करें।
ध्यान रखने योग्य बातें
- भरपूर नींद लें (7-8 घंटे)।
- नियमित एक्सरसाइज करें।
- स्ट्रेस से बचने के लिए मेडिटेशन करें।
- मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग रखें और हाथ धोते रहें।
ये भी पढ़ें- Covid-19 Alert: सर्दी-खांसी होते ही तुरंत कोरोना टेस्ट के लिए न भागे, कोविड ऑफिसर की लोगों को राय
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
13 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 hr agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
6 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
21 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
22 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
23 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines