Fever and Cough: सर्दियों में अक्सर नॉर्मल सर्दी और खांसी के मामलों में बढ़ोतरी देखी जाती है। जबकि कम इम्यूनिटी और घर के अंदर रहना वायरल संक्रमण का प्रमुख कारण बन जाता है। आम तौर पर 7 से लेकर 10 दिनों में ठीक हो जाते हैं, लेकिन कभी-कभी, सर्दी के अन्य लक्षण खत्म होने के बाद भी खांसी लंबे समय तक बनी रह सकती है। इसे पोस्ट वायरल खांसी के रूप में जाना जा सकता है, जिसकी सटीक वजह समझ में नहीं आती हैं। हालांकि, एक्सपर्ट अभी भी नहीं जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है, सर्दी या फ्लू के बाद लंबे समय तक खांसी क्यों रहती है और इसके पीछे के क्या कारण हो सकते हैं।
अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के बाद पोस्ट वायरल खांसी तीन से आठ हफ्ते तक बनी रहती है, यहां तक कि सही होने के बाद भी बनी रहती है। खांसी में कफ सिरप लक्षणों को कंट्रोल कर सकता है, लेकिन इसके लिए कोई अलग से उपचार नहीं है। 2017 की एक स्टडी के अनुसार, फिजिकल और पैथोलॉजिकल स्थितियों में खांसी को कंट्रोल करने वाले मैकेनिज्म को समझने के बावजूद, संक्रामक खांसी के लिए फिलहाल थेराप्यूटिक ऑप्शन बहुत कम या केवल मामूली प्रभावी हैं।
यूसीएलए हेल्थ (UCLA Health) के रिसर्चरों ने सुझाव दिया कि जब कफ आपके गले में चला जाता है, तो नाक से आने की वजह से लंबे समय तक खांसी हो सकती है। एक अन्य फैक्टर तब हो सकता है जब शुरुआत में रेस्पिरेटरी इंफेक्शन से जुड़ी सूजन या एयर मार्ग में सूजन महसूस हो सकती है।
ये भी पढ़ें- मौसमी बीमारियों से बचाव करेंगे ये 10 टिप्स
वायरल संक्रमण की वजह से हुई सूजन को दूर करने में शरीर को समय लग सकता है। जबकि निर्धारित की हुई दवाएं इलाज में मदद कर सकती हैं, न्यूट्रिशनिस्ट रयान फर्नांडो ने कुछ घरेलू उपचार साझा किए हैं, जो सर्दी और खांसी से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
गर्म पानी और नमक से गरारे करें। इसे हर आधे घंटे से एक घंटे तक, दिन में लगभग 5 से 6 बार करें। गर्म पानी का नमक वॉशिंग मशीन की तरह वायरस या बैक्टीरिया को मारता है।
बुखार, सर्दी और खांसी को ठीक करने के 5 आसान उपाय, जानें इस Video में-
कच्चे अदरक को शहद और हल्दी पाउडर के साथ खाने के लगभग एक घंटे तक पानी न पिएं। हल्दी और अदरक गले के पास एंटीसेप्टिक-एंटीवायरल कोटिंग के रूप में काम करते हैं।
लोजेंज गले की जलन को शांत करने में मदद कर सकता है। दिन में तीन से चार बार लेना चाहिए।
सर्दी और खांसी होने पर अमरूद खाने की ज्यादा सलाह देते हैं, क्योंकि इसमें विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है, जो इम्यूनिटी बूस्ट को बढ़ाता है।
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
1 hr agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
3 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
4 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
6 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines