Cough and Cold Home Remedies: सर्दियों का समय है और हर घर में सर्दी, जुकाम और खांसी के मरीज दिखने लगे हैं। चाहे नजला हो या जुकाम जिसे हम कोल्ड और कफ भी बोलते हैं, यह रेस्पिरेटरी सिस्टम में होने वाला इंफेक्शन है। ये काफी तेजी से फैलता है, जो सर्दी और ज़ुकाम से ग्रस्त है, उनके खांसने, छींकने से भी आसानी से फैल सकता है और साथ वाले को बीमार कर सकता है। फ्लू या जुकाम वैसे वायरस से प्रभावित होता है, जो सांस की नली पर असर करते हैं, लेकिन सर्दी-खांसी में मेडिसिन लेने से ज्यादा अच्छा है कि घर की रसोई में मौजूद कुछ घरेलू चीजों से देसी उपचार करना चाहिए।
तुलसी के पत्तों का सेवन
सर्दी और जुकाम में तुलसी के 8 या 10 पत्ते पीसकर पानी में डालें और काढ़ा बनाकर पिएं। घर में अगर आपके छोटे बच्चे हैं, तो अदरक और तुलसी के रस को शहद में मिलाकर चटाएं। इससे भी बंद नाक और बहती नाक को सही करने में मददगार है।
हल्दी दूध
रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में 1 चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। इससे भी बंद नाक और गले की खराश में काफी आराम मिलता है और खांसी में भी राहत मिलती है।
सर्दी और खांसी के लिए 7 घरेलू उपचार जानें इस Video में-
अलसी और मेथी
अलसी और मेथी को 3-4 gram लेकर एक गिलास पानी में अच्छे से उबालें। जब उबल जाए, तो इसकी 3-3 बूंदें अपने दोनों नाक में डालें। इससे सर्दी और जुकाम में आराम मिलता है।
हल्दी और अजवाइन
8 gram हल्दी और 8 gram अजवाइन को एक गिलास पानी में डालकर पकाएं और जब इसका पानी आधे से भी आधा रह जाए, तो इसमें थोड़ा सा गुड़ या शहद मिलाकर पिएं। इससे जुकाम और बंद नाक में तुरंत आराम मिलता है।
ये भी पढ़ें- Healthy Drinks: सर्दियों में चाय-कॉफी नहीं ये 10 ड्रिंक्स करेंगी इम्यूनिटी बूस्ट
काली मिर्च
काली मिर्च के पाउडर को शहद में मिलाकर चाटने से जुकाम में बहुत आराम मिलता है और बहती नाक से भी छुटकारा मिलता है। इसके अलावा आधा चम्मच काली मिर्च के चूर्ण को 1 चम्मच मिश्री में मिलाकर गर्म दूध के साथ दिन में दो बार सेवन करें।
सरसों का तेल
सोने से पहले अपनी दोनों नाक के छेदों में 1-1 बूंद सरसों के तेल या बादाम रोगन डालकर सोएं। इससे बंद नाक और नाक की किसी भी तरह की कोई बीमारी नहीं होती है।
अदरक
कफ वाली खांसी में दूध में अदरक कसकर डालें और उबालकर पिएं। इसके अलावा अदरक का रस और काली मिर्च पाउडर को शहद में मिलाकर सुबह और शाम चाटने से जुकाम में आराम मिलता है। अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े देसी घी में भूनकर और पीसकर खाएं। इससे भी बहती नाक की समस्या दूर होती है।
असरदार घरेलु उपचार से दूर करे सर्दी, जुकाम देखें इस Video में-
लहसुन
लहसुन में मौजूद एलिसिन नामक केमिकल्स एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल, एंटी फंगल होता है। ये सर्दी और जुकाम के इंफेक्शन को दूर करता है। इसके लिए आप 7-8 लहसुन की कलियों को घी में भूने और खाएं।
गाय का देसी घी
गाय के देसी घी की दो बूंदें सुबह नाक में डालें। ऐसा रोजाना करने पर धीरे-धीरे पुराना से पुराना जुकाम सही हो जाता है।
मुनक्के का सेवन
8-9 मुनक्कों को पानी में डालकर उबालें और जब पानी आधा रह जाए, तो मुनक्के निकालकर खाएं और उसके पानी को फेंके नहीं बल्कि पी लें। इससे भी बहती नाक में आराम मिलता है।
Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 hr agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
3 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
4 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
8 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
23 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines